एक्स बॉयफ्रेंड के साथ बदला लेने 136 किलो की महिला ने घटाया अपना वजन!

एक्स बॉयफ्रेंड के साथ बदला लेने 136 किलो की महिला ने घटाया अपना वजन!

तीन साल के बाद बॉयफ्रेंड ने अधिक वजन होने का बहाना देकर साथ छोड़ा

आज के तकनीकी युग में जहां ज्यादा तर काम पर कम्प्युटर पर बैठे बैठे ही हो जाता है। लोगों में मोटेपन का प्रमाण काफी ज्यादा देखने मिल रहा है। आए दिन वजन ज्यादा होने की वजह से लड़के या लड़की द्वारा अपने साथी को छोड़ देने के कई हिस्से सामने आते रहते है। कुछ ऐसा ही अमेरिका के केलिफोर्निया में रहने वाली जोसी के साथ। पर इसके बाद जोसी ने कुछ ऐसा ही किया जो सभी को प्रोत्साहित कर रहा है। 
29 वर्षीय जोसी ने तीन साल में घटाया 63 किलो वजन
केलिफोर्निया की 29 वर्षीय जोसी का कहना है कि वजन अधिक होने कि वजह से उसके बॉयफ्रेंड ने उसके साथ ब्रेकअप कर लिया था। इसके बाद उसने इसके लिए अपने बॉयफ्रेंड से बदला लेने कि सोची और अपना वजन घटना शुरू कर दिया। तीन साल कि लगातार मेहनत के बाद आखिर उसकी मेहनत रंग लाई और उसने अपना वजन 63 किलो तक कम कर लिया। 
Photo Credit : instagram.com
डेली मेल कि रिपोर्ट के अनुसार, जोसी कि जिसका पहले का वजन 136 किलो था अब मात्र 73 किलो की है। पर्सनल ट्रेनर की मदद से उसने इतना वजन कम कर लिया था। जोसी ने बताया की 73 किलो वजन होने के बाद उसने पहली बार बिकीनी पहनी थी। जोसी कहती है की पहले वह एक ऐसी लड्की थी, जिसे उसका एक्स बॉयफ्रेंड पसंद नहीं करता था। पर अब वह ऐसी लड़की बन गई है, जिसे वह पा नहीं सकता। 
जोसी ने कहा की वह पूरा जीवन अपने अधिक वजन के करण संघर्ष करती आई है। वह हमेशा से ही ओवरवेट थी। पर तीन साल के रिलेशन के बाद जब उसके बॉयफ्रेंड ने उससे ब्रेकअप किया तो उसके बाद सब कुछ बदल गया। उसने फिर कभी भी पीछे मूड कर नहीं देखा। जोसी की लाइफ आज लाखो लोगों के लिए प्रेरणादायक बन गई है। 
Tags: