गुजरात :  मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आगामी 22 फरवरी को राज्य स्तरीय ‘SAWGAT’ कार्यक्रम नहीं आयोजित होगा

मुख्यमंत्री की जन संपर्क इकाई द्वारा सभी सम्बद्ध लोगों को इस संबंध में अवगत होने को कहा गया है

गुजरात :  मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आगामी 22 फरवरी को राज्य स्तरीय ‘SAWGAT’ कार्यक्रम नहीं आयोजित होगा

 मुख्यमंत्री  भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाला जन शिकायत निवारण का राज्य स्तरीय ‘SAWGAT’ कार्यक्रम आगामी 22 फरवरी को नहीं आयोजित होगा। जनता की शिकायतों,प्रस्तुतियों तथा उनके निवारण के लिए टेक्नोलॉजी के विनियोग से हर माह के चौथे गुरुवार को राज्य स्तरीय ‘SAWGAT’ ऑनलाइन जन शिकायत निवारण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

फरवरी महीने का राज्य स्तरीय ‘SAWGAT’ कार्यक्रम 22 फरवरी, 2024 गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाला था, परंतु इस गुरुवार को यह कार्यक्रम अनिवार्य कारणों से आयोजित नहीं होगा। मुख्यमंत्री की जन संपर्क इकाई द्वारा सभी सम्बद्ध लोगों को इस संबंध में अवगत होने को कहा गया है।