गुजरात की विकास यात्रा की ख्याति को जापान-टोक्यो में फैला रहे गुजराती गुजरात के ब्राण्ड एम्बेसेडर हैं : भूपेन्द्र पटेल

टोक्यो-जापान में बसे गुजराती और भारतीय समुदाय के लोगों के साथ हुआ स्नेह मिलन समारोह

गुजरात की विकास यात्रा की ख्याति को जापान-टोक्यो में फैला रहे गुजराती गुजरात के ब्राण्ड एम्बेसेडर हैं : भूपेन्द्र पटेल

-मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की जापान यात्रा का पहला दिन

गांधीनगर, 26 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने टोक्यो-जापान में स्थायी हुए गुजराती समाज और भारतीय समुदाय के लोगों के साथ रविवार को आयोजित स्नेह मिलन समारोह में कहा कि गुजराती एवं भारतीय समुदाय अपने उद्यम तथा व्यापार कुशलता के कारण विश्व के अनेक देशों में स्थायी हुए हैं। पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन्म भूमि गुजरात के विकास की सुगंध जापान में भी फैला रहे भारतीय एवं गुजराती समुदाय इसका विशिष्ट उदाहरण हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर यह भी कहा कि गुजरात की इस विकास यात्रा की ख्याति को जापान-टोक्यो में फैला रहे गुजराती गुजरात के ब्रैण्ड एम्बेसेडर हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्ष 2007 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में की गई जापान यात्रा से गुजरात-जापान के बीच बिज़नेस एंड कल्चरल रिलेशन्स का विस्तार बढ़ा है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 के प्रमोशन तथा जापान के साथ संबंध सेतु को अधिक सुदृढ़ करने के लिए जापान की एक सप्ताह की यात्रा पर है। इस यात्रा के प्रथम दिन टोक्यो में बसने वाले गुजराती समाज-भारतीय समुदाय के साथ आयोजित स्नेह मिलन समारोह में मुख्यमंत्री ने गुजरात की वैश्विक विकास यात्रा की विस्तार से जानकारी दी।

D26112023-13

मुख्यमंत्री पटेल ने गौरवपूर्वक कहा कि गुजरात मैन्युफ़ैक्चरिंग हब व ऑटो हब के अतिरिक्त अब ग्रीन हाइड्रोन, सेमीकंडक्टर तथा ई-मोबिलिटी जैसे नए उभरते सेक्टर्स में भी निवेश का हब बनने को सज्ज हुआ है। भूपेंद्र पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना को साकार करते हुए जी-20 की इंडिया प्रेसीडेंसी को सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। प्रधानमंत्री ने न केवल दिल्ली में, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों में जी-20 की बैठकों के सफल आयोजन से यह सफलतापूर्वक दिखा दिया है कि जी-20 को किस प्रकार साकार किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने गुजरात में जी-20 की लगभग 17 बैठकों आयोजित होने का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इसके परिणामस्वरूप प्रधानमंत्री द्वारा अमृतकाल में विकसित भारत@2047 के लिए दिया गया अभिनव विचार साकार होगा। पटेल ने जापान के गुजरात के विकास में भागीदार रहे होने का उल्लेख करते हुए कहा कि अहमदाबाद-मुंबई हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, डीएमआईसी जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स इसके उदाहरण हैं। इतना ही नहीं, जापान 2009 से वाइब्रेंट समिट का सहभागी राष्ट्र रहा है।

इससे पहले स्नेह मिलन समारोह में प्रारंभ में भारत के जापान स्थित राजदूत सिबी जॉर्ज ने गुजरात-भारत तथा जापान के बीच रहे अच्छे संबंधों का उल्लेख करते हुए ‘कनेक्टिंग हिमालयाज़ विद माउंट फ़ूजी’ के विषय में प्रभावशाली प्रस्तुति की। जॉर्ज ने कहा कि वाइब्रेंट गुजरात अब ग्लोबल प्लेटफ़ॉर्म बनी है और जापान में घर-घर वाइब्रेंट गुजरात का नाम गूंजने लगा है। समारोह में जापान-टोक्यो में बसे गुजराती-भारतीय समुदाय के अग्रणी, आमंत्रित परिवार तथा पदाधिकारी सहभागी हुए। इस अवसर पर गुजरात के मुख्य सचिव राज कुमार, वरिष्ठ सचिव और प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी उपस्थित रहे।