भावनगर में पानी भरे गड्ढे में नहाने गए 2 बालक डूबे, दमकल विभाग ने निकाले दोनों के शव
पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है
On
भावनगर, 02 अक्टूबर (हि.स.)। जिले में पानी के गड्ढे में नहाने गए 2 बालकों की डूबने से मौत हो गई। दोनों के शव दमकल विभाग ने बाहर निकाले। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है।
भावनगर के हिलपार्क चौराहे के समीप पानी के गड्ढे में शिवम मोरबिया और सतीष ठाकर नामक दो बालक नहाने गए थे। पानी की गहराई में चले जाने के कारण दोनों डूब गए। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। प्रशासन और दमकल विभाग भी पहुंच गया। खोजबीन के बाद दोनों बच्चों के शव बाहर निकाले गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। दोनों बच्चों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को सरकारी अस्पताल में भेजकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की है।
Tags: Bhavnagar