एशियाई खेलों की पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए 22 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित

भारतीय पुरुष टीम को ग्रुप ए में मेजबान चीन पीआर, बांग्लादेश और म्यांमार के साथ रखा गया है

एशियाई खेलों की पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए 22 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित

नई दिल्ली, 2 अगस्त (हि.स.)। भारतीय सीनियर पुरुष फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने मंगलवार को 19 सितंबर से 7 अक्टूबर, 2023 तक हांगझू, चीन में होने वाले 19वें एशियाई खेलों के लिए 22 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। भारतीय पुरुष टीम को ग्रुप ए में मेजबान चीन पीआर, बांग्लादेश और म्यांमार के साथ रखा गया है।

बता दें कि एशियाई खेलों के फुटबॉल स्पर्धा में 23 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें छह ग्रुप में ग्रुप ए, बी, सी, ई और एफ में बांटा गया है। प्रत्येक में चार टीमें हैं, जबकि ग्रुप डी में तीन टीमें हैं। दो बार एशियाई खेलों का चैंपियन भारत नौ साल बाद पहली बार महाद्वीपीय खेलों की फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग ले रहा है।

एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है:

गोलकीपर: गुरप्रीत सिंह संधू, गुरुमीत सिंह, धीरज सिंह मोइरांगथेम।
डिफेंडर: संदेश झिंगन, अनवर अली, नरेंद्र गहलोत, लालचुंगनुंगा, आकाश मिश्रा, रोशन सिंह, आशीष राय।
मिडफील्डर: जैक्सन सिंह थौनाओजम, सुरेश सिंह वांगजाम, अपुइया राल्टे, अमरजीत सिंह कियाम, राहुल केपी, नाओरेम महेश सिंह।
फॉरवर्ड: शिव शक्ति नारायणन, रहीम अली, अनिकेत जाधव, विक्रम प्रताप सिंह, रोहित दानू, सुनील छेत्री।
प्रमुख कोच: इगोर स्टिमक।

Tags: Delhi