गुजरात : 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से मिलेगी गर्मी से राहत

तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी

गुजरात : 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से मिलेगी गर्मी से राहत

पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी झेलने के बाद अब गुजरात के लोगों को राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ बनने से तापमान में गिरावट का अनुमान जताया है। बुधवार से 3 से 4 डिग्री की कमी आएगी। हालांकि प्रदेश में तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने राज्य में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया है। वहीं 26 मई तक मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की हिदायत दी गई है।

अहमदाबाद में तापमान गिरेगा

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, अहमदाबाद में बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। अमरेली जिले की बात करें तो अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, जबकि आर्द्रता 44 प्रतिशत रहेगा। आणंद जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा।

अरावल्ली जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, वहीं बनासकांठा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री रह सकता है। भरूच में अधिकतम तापमान 39 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री, भावनगर जिले में अधिकतम तापमान 42 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। 

बोटाद जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री,  वहीं छोटाउदेपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहेगा। दाहोद जिले में अधिकतम तापमान 39 डिग्री, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया।

देवभूमि द्वारका में अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहेगा

डांग जिले में अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। जबकि देवभूमि द्वारका में अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहेगा। गांधीनगर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहेगा। वहीं, गिर सोमनाथ में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। जामनगर जिले में अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और आर्द्रता 59 फीसदी रहेगी।