सूरत  : बागेश्वर धाम में कार्यक्रम में दो लाख से ज्यादा लोगों के जुटने का अनुमान

लिंबायत के निलगीरी ग्राऊन्ड पर 26 और 27 को है कार्यक्रम

सूरत  : बागेश्वर धाम में कार्यक्रम में दो लाख से ज्यादा लोगों के जुटने का अनुमान

आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री जी द्वारा , रोड शो, दिव्य दरबार  दिव्य व्याख्यान का आयोजन 

बागेश्वर सरकार योजना समिति सूरत द्वारा 26 व 27 मई को आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री जी द्वारा दिव्य दरबार दिव्य व्याख्यान का आयोजन निलगिरी मैदान, लिंबायत, सूरत में किया गया है। योजना समिति ने इस कार्यक्रम में दो लाख से अधिक लोगों के जुटने का अनुमान लगाया है।

इस संबंध में आज योजना समिति ने पत्रकार वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी। लिंबायत विधायक और योजना समिति की सदस्य संगीता पाटिल ने कहा कि इस दिव्य दरबार कार्यक्रम में दो से ढाई लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है और उसी के अनुसार प्लानिंग की जा रही है।

आगे योजना समिति की ओर से बताया गया है कि इस कार्यक्रम को अंजाम देने की तैयारी चल रही है जिसमें धार्मिक लोगों के बैठने की व्यवस्था के लिए 20 बड़े ब्लॉक बनाए जाएंगे. जिसमें कुल 7,20,000 वर्ग फुट जमीन को कवर किया जाना है। इन 20 ब्लॉकों में कुल 1,75,000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

जिसमें कथा सुनने वालों को ठंडा पानी भी उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही कुल 6 नि:शुल्क पार्किंग व्यवस्था की योजना बनाई गई है। 100×40 फीट का एक मंच बनाया जाना है और 5000 वर्ग फीट से अधिक क्षेत्र को कवर करने वाली एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई हैं।

बागेश्वर सरकार योजना समिति के सदस्यों में विधायक संगीताबेन पाटिल, विधायक संदिप देसाई, युथ फॉर नेशन के अध्यक्ष जिग्नेश पाटिल, सूरत महानगर पालिका शासक पक्ष नेता अमितसिंह राजपूत, पार्षद एवं स्लम कमिटि के अध्यक्ष दिनेश राजपुरोहित, पार्षद सोमनाथ मराठे, उद्योगपति सांवरप्रसाद बुधिया, अग्रणी कपड़ा व्यापारी कैलास हाकिम, दिनेश कटारिया, आदी उपस्थित थे।

Tags: Surat