सूरत : मोपेड चालक ने 5.50 लाख की साइकिल को टक्कर मारी, हुआ 3 लाख का नुकसान

डुमस रोड पर सायकलिंग कर रहे वृध्द को मोपेड ने पीछ से टक्कर मारी

सूरत : मोपेड चालक ने 5.50 लाख की साइकिल को टक्कर मारी, हुआ 3 लाख का नुकसान

बड़ेखा चकला में रहने वाले मोपेड चालक मदरेसा शिक्षक को गिरफ्तार किया है

डुमस रोड पर साइकिल चला रहा एक वृद्ध मोपेड चालक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा वृद्ध की 5.50 लाख की साइकिल को टक्कर लगने से 3 लाख का नुकसान हो गया। वृद्ध की बेटी पूजा चौरशी की तहरीर पर पुलिस ने मोपेड चालक तौसीफ हबीब रहीम मलपरा ( उम्र 25 निवासी कादरी अपार्टमेन्ट, बड़ेखां चकला) को गिरफ्तार कर लिया है। तौसीफ एक मदरसे में शिक्षक है।

अडाजन रिद्धि रेजीडेंसी निवासी 60 वर्षीय नरेश चौरशी 20 तारीख की सुबह डुमस रोड पर साइकिल से निकले थे। जहां कुवाडा वाल्व स्टेशन के पास एक मोपेड चालक ने पीछे से साइकिल को टक्कर मार दी। सा‌इकिल सवार  वृद्ध घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी साइकिल के फ्रेम और गियर बॉक्स को 3 लाख का नुकसान हुआ है। तौसीफ मलपरा डुमस की ओर घुमने गया था।

Tags: Surat