बॉलीवुड : नंबी नारायण के बाद एक और वैज्ञानिक के बायोपिक में नजर आएंगे माधवन

भारत के एडिसन कहे जाने वाले गोपालस्वामी दोरईस्वामी नायडू की बायोपिक में आएंगे माधवन नजर

बॉलीवुड : नंबी नारायण के बाद एक और वैज्ञानिक के बायोपिक में नजर आएंगे माधवन

साउथ एक्टर आर माधवन को इसरो के वैज्ञानिक नंबी नारायणजी देवती पर आधारित उनकी फिल्म 'रॉकेटरी' के लिए खूब सराहना मिली। वह अब एक वैज्ञानिक की एक और बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। भारत के एडिसन कहे जाने वाले गोपालस्वामी दोरईस्वामी नायडू की बायोपिक बनने जा रही है। माधवन इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। नायडू की एक मिरेकल मैन के तौर पर भी पहचान थी। उन्होंने देश की पहली इलेक्ट्रिक मोटर बनाई।

नायडू का परिवार भी फिल्म में सह-निर्माता 

आपको बता दें कि नायडू का परिवार भी फिल्म में सह-निर्माता के रूप में शामिल है। उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म का निर्माण युवाओं के बीच अधिक से अधिक विज्ञान को फैलाने और जीडी नायडू के योगदान के बारे में जानने के उद्देश्य से कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। फिल्म की बाकी कास्ट और रिलीज शेड्यूल की घोषणा बाद में की जाएगी।

Tags: Bollywood