गुजरात : दो लोगों की रहस्यमयी मौत, पोरबंदर के शराब तस्कर की हत्या या आत्महत्या?, जांच में जुटी पुलिस

मृतक महिला के पति ने पड़ोसी त्रिकम चावड़ा उर्फ ​​मुन्ना पर हत्या का आरोप लगाया 

गुजरात : दो लोगों की रहस्यमयी मौत, पोरबंदर के शराब तस्कर की हत्या या आत्महत्या?, जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है

गत रोज सुरेंद्रनगर के चोटिला में एक कार में से लहूलुहान हालात में एक व्यक्ति मिला था। व्यक्ति को इलाज के लिए राजकोट के एक अस्पताल में ले जाया गया। हालांकि, उपचार शुरु होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच की तो व्यक्ति पोरबंदर का निवासी पाया गया। जहां पुलिस ने जांच की तो व्यक्ति के घर के पास एक महिला का शव मिला। फिलहाल पुलिस दोनों की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच में जुट गई है।

दो दिन पहले कंचन के घर नहीं आने पर पुलिस को सूचना दी थी

अश्विन बलेजा अपनी पत्नी कंचन बलेजा और दो बेटियों के साथ पोरबंदर में रहते थे। अश्विन ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले कंचन के घर नहीं आने पर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने जांच की और त्रिकम चावड़ा उर्फ ​​मुन्ना ( बुटलेगर) के घर का ताला तोड़ दिया, जहां कंचन बलेजा की लाश मिली थी। मृतक महिला के पति अश्विन बलेजा ने मुन्ना पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने भी इस मामले में गहन जांच कर रही है। त्रिकम चावड़ा उर्फ ​​मुन्ना भी सुरेंद्रनगर जिले के चोटिला में एक कार में खून से लथपथ हालत में मृत पाया गया।

मृतक महिला गर्भवती थी

मृतक महिला के पति अश्विन बलेजा ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती थी। जिससे पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना में डीएनए रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आरोपी की रहस्यमयी मौत के बारे में पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Tags: Porbandar