राजकोट :  आवारा कुत्तों का आतंक यथावत, वृद्ध पर हमला कर किया घायल

आवारा कुत्तों ने अब एक बुजुर्ग को अपना निशाना बनाया है

राजकोट :  आवारा कुत्तों का आतंक यथावत, वृद्ध पर हमला कर किया घायल

वृद्ध के पैर में तीन टांके लगे हैं

गुजरात में आवारा कुत्तों का आतंक दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। आवारा कुत्तों ने अब एक बुजुर्ग को अपना निशाना बनाया है। राजकोट में आवारा कुत्ते द्वारा वृद्ध पर हमला कर काटने की घटना सामने आई है। कुत्ते के हमले से वृद्ध के पैर में गंभीर चोट आई है। जिसके बाद वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। वृद्ध के पैर में तीन टांके लगे हैं।

आवारा कुत्तों के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है

राज्य में सार्वजनिक सड़कों पर आवारा कुत्तों के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई सख्त कदम नहीं उठाया जा रहा है। ऐसे में राजकोट में एक बुजुर्ग को कुत्ते के हमले का शिकार होना पड़ा है। राजकोट के भक्तिनगर सर्कल में गीता मंदिर के पास से ठाकरसिंह लिंबासिया नाम का एक बूढ़ा व्यक्ति गुजर रहा था, तभी एक कुत्ता उनके पीछे दौड़ा। इस कुत्ते ने उनके पैर में काट लिया। फिलहाल उसका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है।

दो दिन पहले नवसारी में भी ऐसी ही घटना हुई थी

दो दिन पहले नवसारी में भी ऐसी ही घटना हुई थी। गोविंद नगर इलाके के संगात अपार्टमेंट में एक बच्चा खेल रहा था, तभी अचानक एक कुत्ते ने आकर बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे को कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते के हमले से बच्चे के गर्दन में गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

Tags: Rajkot