सूरत : राम नवमी पर श्रीराम के नाम से गूंजा शहर 

सूरत में जगह-जगह विभिन्न संगठनों की ओर से शोभायात्रा निकाली 

सूरत : राम नवमी पर श्रीराम के नाम से गूंजा शहर 

सूरत शहर में विश्व हिंदू परिषद समेत धार्मिक संगठनों की ओर से रामनवमी धूमधाम से मनाई गई

भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्म सूरत शहर और देश भर में धूमधाम से मनाया गया। सूरत शहर के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जय जय श्री राम के नारों से मंदिर गुंजायमान हो रहे हैं। इसके अलावा शहर में रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा, रामधुन, भंडार व रैली जुलूस का आयोजन किया गया है।

हिन्दू संगठनों द्वारा मनाया रामनवमी उत्सव 

आज सूरत समेत पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। सूरत शहर में भी रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा सहित विभिन्न शोभायात्राओं का आयोजन किया गया। राम नवमी के मौके पर राम मंदिरों में मंदिरों को भी सजाया गया था। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। राम मंदिरों को सजाया गया, और महाआरती का भी आयोजन किया गया।

उधना सांई समर्पण चार रास्ते के पास संस्कृति रक्षा समिति और माधव गौ शाला द्वारा श्री राम नवमी के अवसर पर विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया। समिति के अध्यक्ष आशिष सूर्यवंशी और चेतन अवकाले द्वारा आयोजित शोभायात्रा में स्थानिय विधायक मनुभाई पटेल, पार्षद सोमनाथ मराठे, हरीशभाई सूर्यवंशी, मनोज पाडी, मनोज कनोजीया, कृणास सुर्यवंशी सहित हजारों की संख्या में रामभक्त उपस्थित रहे और विशाल महाआरती का लाभ लिया। 

 विहिप की ओर से 7 जगहों से शोभायात्रा निकाली

विश्व हिंदू परिषद की ओर से 7 जगहों से शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए, भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान का श्रृंगार किया गया। डीजे की थाप पर चारों तरफ विश्व हिंदू परिषद के लोग शामिल हुए। यात्रा पुलिस के कड़े बंदोबस्त के बीच विभिन्न स्थानों से गुजरी।

Tags: Surat