सूरत  : कांग्रेस कार्यालय के सामने सत्याग्रह प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सत्याग्रह धरना प्रदर्शन

सूरत  : कांग्रेस कार्यालय के सामने सत्याग्रह प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया 

कांग्रेस के नेताओं कार्यकर्ताओं से 10 गुना ज्यादा पुलिस बल; एक-एक कर कांग्रेसीओं को हिरासत में लिया

सूरत में कांग्रेस कार्यालय में रविवार को सत्याग्रह धरना कार्यक्रम की घोषणा की गई थी। धरने के दो मिनट के भीतर ही पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय धावा बोल दिया। पुलिस ने सूरत शहर कांग्रेस से कार्यकर्ताओं, नेताओं को गिरफ्तार किया है। 

धरना शुरू होते ही पुलिस ने गिरफ्तारी शुरू कर दी

सूरत शहर के कांग्रेस के नेता और विभिन्न पदाधिकारी कांग्रेस कार्यालय में एकत्र हुए थे और धरना शुरू कर रहे थे। कांग्रेस द्वारा धरना शुरू करने के कुछ ही मिनटों बाद पुलिस ने कार्रवाई की और कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कांग्रेस के नगरअध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

मानहानि के मामले में कोर्ट द्वारा राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी रोष है। प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को धरना-प्रदर्शन किया गया। सूरत शहर के चौक बाजार स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को धरना कार्यक्रम आयोजित किया था। लेकिन कांग्रेस का धरना कार्यक्रम शुरू होने के दूसरे मिनट में ही पुलिस ने कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में ले लिया। कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं और नेताओं से 10 गुना अधिक पुलिस काफिला जुटाया गया था। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महिलाओं को हिरासत में ले लिया।

हम सरकार के अत्याचार के खिलाफ लड़ेंगे: कांग्रेस

सूरत शहर कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष हरीश सूर्यवंशी ने कहा कि राहुल गांधी ने साफ कह दिया है कि हम इस निरंकुश सरकार के खिलाफ नहीं झुकेंगे और आखिरी सांस तक लड़ेंगे। कांग्रेस की आवाज को दबाने के लिए सरकार विभिन्न एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। लेकिन हम सरकार को साफ शब्दों में यह भी कहते हैं कि वो चाहे कितना भी दमनकारी और निरंकुश फैसले ले लें, हम करोड़ों देशवासियों के लिए आवाज उठाते रहेंगे।

सूरत शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नानपुरा स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित 'संकल्प सत्याग्रह' कार्यक्रम में हसमुखभाई देसाई, हरीश सूर्यवंशी, ओम प्रकाश गोयल, अशोक पिपले,  फिरोज मलिक, धनसुख राजपूत, नैषाद देसाई,  शैलेश रायका, अवधेश सिंह, दयाराम तिवारी, कल्पेश बारोट, विपुल उधनावाला, विजय पारनेरिया, धर्मेश कंथारिया, मोहिनी कोसाम्बिया, सुभाष इनामदार, लक्ष्मीकांत पटेल,  शशि दुबे, मोहन कनौजिया, राजकुमार रजत, दिनेश ब्रह्मभट्ट, पवन मिश्रा, शिवा राजपूत, अरविंद भंडारी, साहिल लकड़ावाला, युवराज जैन, जयेश राठौर, मुकेश राणा, इंद्रजीत मोर्या, बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, पदाधिकारी, मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सूरत पुलिस ने हिरासत में लिया।

Tags: Surat