
अमेरिका : अनजाने में छोटी बहन के हाथों चली गोली, बड़ी बहन की हुई मौत
घरवालों का मानना है कि अनजाने में लड़की ने ही फायरिंग की
अमेरिका के टेक्सास में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। वहां एक 3 साल की बच्ची ने अचानक जी फायरिंग कर दी, जिससे उसकी अपनी ही 4 साल की बहन की मौत हो गई। घटना के बाद वहां मातम पसर गया है और हर कोई सहमा हुआ है। लोगों को इस घटना पर विश्वास नहीं हो रहा है। लड़की के घरवालों का मानना है कि अनजाने में लड़की ने ही फायरिंग की है। अब पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है जिसके बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
जानिए क्या है मामला
जानकारी के अनुसार रविवार को लड़की के परिजन और उसके दोस्तों का एक समूह आया, जिसमें पांच वयस्क और दो बच्चियां शामिल थी। वे ह्यूस्टन अपार्टमेंट के अंदर घूम रहे थे। लड़कियां रेस्ट रूम में अकेली थीं। इसी बीच छोटी बहन ने लोडेड सेमीऑटोमैटिक पिस्टल पकड़ ली और उससे अन्जाने में फायरिंग हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजन आनन-फानन में कमरे में पहुंचे जहां उन्हें 4 साल की बच्ची बेहोशी की हालत में पड़ी मिली।
अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं बढ़ीं
गौरतलब है कि अमेरिका में इससे पहले भी बच्चों द्वारा फायरिंग की कई घटनाएं हो चुकी हैं। अमेरिका में हर नागरिक के पास बंदूक रखने का कानून है। वहां के घरों में आराम से बंदूकें मिल जाती हैं। इनमें से जब भी कोई भरी हुई बन्दूक या पिस्तौल बच्चों के हाथ में आती है तो दुर्भाग्य से गोली चल जाती है और इस प्रकार अनेक जानें चली जाती हैं। अमेरिका में हर दिन कहीं न कहीं गोलीबारी की वजह से लोगों की जान जा रही है। इसलिए अमेरिकी बंदूक कानून अब अमेरिकी सरकार के लिए चिंता का विषय बन गया है।