क्रिकेट : ये दुनिया के दस सबसे अमीर क्रिकेटर, सचिन या धोनी नहीं बल्कि इस खिलाड़ी के पास सबसे ज्यादा पैसे

सीईओ वर्ल्ड मैगजीन के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर

क्रिकेट : ये दुनिया के दस सबसे अमीर क्रिकेटर, सचिन या धोनी नहीं बल्कि इस खिलाड़ी के पास सबसे ज्यादा पैसे

हाल ही में सीईओ वर्ल्ड मैगजीन ने एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में क्रिकेट जगत के सबसे अमीर क्रिकेटरों के नाम शामिल हैं। प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, सचिन, धोनी या कोहली नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर हैं। आइए जानते हैं इस लिस्ट में शामिल क्रिकेटरों के नाम और उनकी नेटवर्थ के बारे में।

1. एडम गिलक्रिस्ट

सीईओ वर्ल्ड मैगजीन ने हाल ही में एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। गिलक्रिस्ट की कुल संपत्ति लगभग 380 मिलियन डॉलर है, जो भारतीय रुपये में लगभग 31,26,62,10,000 रुपये है।

2. सचिन तेंदुलकर

सीईओ वर्ल्ड मैगजीन के मुताबिक दुनिया के 10 सबसे अमीर क्रिकेटरों में दूसरे नंबर पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का नाम है। सचिन की कुल संपत्ति करीब 170 मिलियन डॉलर है।

3. महेंद्र सिंह धोनी

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का नाम शामिल है। धोनी की कुल संपत्ति 115 मिलियन डॉलर है।

4. विराट कोहली

सीईओ वर्ल्ड मैगजीन की लिस्ट में चौथे नंबर पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का नाम शामिल है। इस लिस्ट में विराट की नेटवर्थ 112 मिलियन डॉलर बताई गई है।

5. रिकी पोंटिंग

सीईओ वर्ल्ड मैगजीन की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज रिकी पोंटिंग का नाम पांचवें नंबर पर है, लेकिन उनकी नेटवर्थ विराट कोहली से काफी कम है। रिपोर्ट के अनुसार पोंटिंग की कुल संपत्ति 75 मिलियन डॉलर है।

6. जैक्स कैलिस

दक्षिण अफ्रीकी हरफनमौला क्रिकेटर जैक्स कैलिस सीईओ वर्ल्ड मैगजीन की सूची के छठवें स्थान पर है। कैलिस की नेटवर्थ 70 मिलियन डॉलर है।

7. ब्रायन लारा

इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी ब्रायन लारा का नाम भी शामिल है। उनकी नेटवर्थ 60 मिलियन डॉलर है।

8. वीरेंद्र सहवाग

इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम भी शामिल है। सहवाग की कुल संपत्ति 40 मिलियन डॉलर है।

9. युवराज सिंह

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह इस लिस्ट में नौवें नंबर पर हैं। युवराज की कुल संपत्ति 35 मिलियन डॉलर है।

10. स्टीव स्मिथ

इस लिस्ट में दसवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ का नाम है। सीईओ वर्ल्ड मैगजीन के मुताबिक स्मिथ की कुल संपत्ति 30 मिलियन डॉलर है।

Tags: