श्रवण कुमार दुबे दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमिटी महासचिव ने की मुंबई से गोरखपुर और वाराणसी के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाए जाने की मांग

श्रवण कुमार दुबे दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमिटी महासचिव ने की मुंबई से गोरखपुर और वाराणसी के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाए जाने की मांग

मुंबई। मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से गोरखपुर और वाराणसी के लिए शीघ्र वंदे भारत ट्रेन चलाए जाने की मांग दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्रवण कुमार दुबे ने रेल मंत्री भारत सरकार व मंडल रेल महाप्रबंधक मध्य रेल से की है। 

मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी और देश की आर्थिक राजधानी होने के नाते मुंबई ठाणे कल्याण नासिक भुसावल में लाखों उत्तर भारतीय निवास करते हैं जिसमें गोरखपुर तक वाया लखनऊ, वाराणसी वाया इलाहाबाद,की ट्रेनों की संख्या बहुत कम है। गर्मी में स्कूल कॉलेज की छुट्टी व शादी विवाह के अवसर पर उत्तर भारतीय अपने मूल गांव जरूर जाते हैं, ऐसे में गाड़ियों की संख्या जरूरत से ज्यादा कम है। ट्रेनों की संख्या सीमित होने के कारण किसी भी परिस्थिति में लोग अपने अपने गांव पहुंचने के लिए दो-दो दिन खड़े होकर यात्रा करते हैं। 

देश के कई राज्यों के लिए हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत का संचालन शुरू है जिसका काफी अच्छा प्रतिसाद यात्रियों को मिल रहा है । वंदे भारत ट्रेन मुंबई से गोरखपुर व वाराणसी के लिए चलाए जाने की मांग दुबे ने की है जिससे यात्रियों का सफर कम समय में तय हो।