गुजरात : पहली बार मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों ने विधान सभा परिसर में होली खेली

गुजरात : पहली बार मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों ने विधान सभा परिसर में होली खेली

प्राकृतिक रंग और केसुडा से होली का विशेष आयोजन,  आदिवासी पारंपरिक नृत्य सहित ढोल नगाड़ा के साथ मनाया धुलेटी पर्व 

हाल में गुजरात विधानसभा का सत्र चल रहा है। इस सत्र के दौरान इतिहास में पहली बार विधायकों ने विधानसभा परिसर में रंगोत्सव पर्व होली का आयोजन किया गया। इस दरम्यान विधायकों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली खेली। विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भी होली के आयोजन में शामिल हुए।

आदिवासी पारंपरिक नृत्य सहित ढोल नगाड़ा के साथ धुलेटी उत्सव

विधानसभा में आदिवासी पारंपरिक नृत्य सहित ढोल नगाड़े के साथ धुलेटी मनाई गई। होली विशेष रूप से प्राकृतिक रंग और केसुड़ा से खेली गई। इस दौरान भावनगर विधायक और पूर्व मंत्री जीतू वाघानी तलवार की तरह डंडा लहराते देखे गये। इस होली सेलिब्रेशन में कांग्रेस पार्टी के सदस्य शामिल नहीं हुए। 

हार्दिक पटेल ने की कांग्रेस की आलोचना

वीरमगाम के विधायक हार्दिक पटेल ने कहा कि कांग्रेस ने हिस्सा नहीं लेकर होली संस्कृति का विरोध किया है। केसूडा में केसरिया होने से कांग्रेस ने विरोध किया है। 

100 किलो केसुडा के फूल मंगवाए थे

विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों को परिसर में धुलेटी खेलने की इजाजत दी थी। भाजपा सहित अन्य पार्टी के विधायक एक-दूसरे को रंग लगाकर रंगोत्सव मनाया। रंगोत्सव मनाने के लिए 100 किलो केसुडा के फूल मंगवाए गए। विधायकों ने परिसर में केसुडा के रंग की पोशाक पहन धूलेटी पर्व मनाया।

धूलेटी के बाद एक दिन क्रिकेट मैच का आयोजन

इस कार्यक्रम के माध्यम से विधायकों और जनता को संदेश दिया गया कि होली रासायनिक रंगों के बजाय पारंपरिक रूप से प्राकृतिक रंगों से खेली जाए। यह होली रंगोत्सव कार्यक्रम मंगलवार को विधानसभा परिसर के मैदान में आयोजित किया गया। विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद क्रिकेट मैच आयोजित करने पर भी विचार किया जा रहा है। जिसमें निर्वाचित सदस्यों की एक या एक से अधिक टीमें बनाई जाएंगी। हालांकि बीजेपी, कांग्रेस, आप और निर्दलीय विधायकों को हर टीम में बराबर बांटा जाएगा। 

Tags: gandhnag