अहमदाबाद : अब महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों की खैर नहीं, जानें पुलिस की कार्रवाई 

अहमदाबाद : अब महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों की खैर नहीं, जानें पुलिस की कार्रवाई 

रिवरफ्रंट पर निकली महिला पुलिस ने तीन को पकड़कर सबक सिखाया

अहमदाबाद में सार्वजनिक स्थानों पर महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं, यह जानने के लिए रीयल लाइफ की मर्दानियों मैदान में उतर गई। कुछ मनचलों द्वारामहिलाओं को गंदे इशारे करते ही उनकों सबक सिखाते हुए सलाखों के पीछे धकेल दिया। इसके अलावा उनसे यह वचन भी लिया गया कि वे अब किसी भी तरह की छेड़खानी एवं रास्ते से गुजरने वाली महिलाओं के सामने किसी प्रकार का कमेन्ट नहीं करुंगा।

महिला पुलिस को जब कुछ मनचलों ने इशारा किया तो उन्हें जेल के सलाखें दिखाकर सबक सिखाया गया

अहमदाबाद में सार्वजनिक स्थान कितने सुरक्षित हैं, यह पता लगाने निकली महिला पुलिस को जब कुछ मनचलों ने इशारा किया तो उन्हें जेल के सलाखें दिखाकर सबक सिखाया गया। अहमदाबाद शहर के जोन वन डीसीपी और महिला पुलिस की टीम लगातार यह जानने के लिए काम कर रही है कि अहमदाबाद शहर में सार्वजनिक स्थानों, सार्वजनिक परिवहन एवं ऐसी सभी जगहों की वास्तविक स्थिति क्या है।

छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए गश्त कर रही थी पुलिस 

महिला पी.एस.आई. जेबी भादरका वस्त्रापुर, नवरंगपुरा शी टीम के कर्मचारियों व घाटलोडिया थाना महिला पी.एस.आई. ए.जे. वंजारा तथा शी टीम के जवानों के साथ साबरमती रिवरफ्रंट क्षेत्र में आम जनता की तरह निजी कपड़ों में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने और महिलाओं को आवश्यक सुरक्षा प्रदान करने और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए गश्त कर रहे थे। इस दरम्यान साथ की महिला पुलिसकर्मियों को अश्लील हरकत जैसे वर्तन करते आरोपी आनंद परमार, चिराग भंडारी, रोमिल नवीनभाई ठाकोर को गिरफ्तार कर लिया गया।

Tags: Ahmedabad