अजीबोगरीब : एक महिला जिसे खाने में पसंद है ‘टॉयलेट पेपर’, जानिए पूरी कहानी

अजीबोगरीब : एक महिला जिसे खाने में पसंद है ‘टॉयलेट पेपर’, जानिए पूरी कहानी

अमेरिका के शिकागो की रहने वाली है महिला

दुनिया में तरह-तरह के लोग रहते हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें सामान्य लोगों की तरह सामान्य आदत नहीं होती। जो कुछ ऐसा करता है जिसकी कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। ये लोग अपने अजीबोगरीब आदत के कारण लोग चर्चा में आ जाते हैं। ऐसी ही एक महिला है जिसको एक बहुत ही अजीबोगरीब आदत है।

इस महिला की उम्र 30-35 नहीं बल्कि 47 साल है और इसकी एक अजीबोगरीब आदत है। महिला अमेरिका के शिकागो की रहने वाली है और वह अपने घर में सिर्फ वॉशरूम में ही नहीं बल्कि खाने के लिए भी टॉयलेट पेपर लाती है। टॉयलेट पेपर के रोल बड़ी आसानी से खा जाती है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन केशा नाम की इस महिला को खाने के लिए टॉयलेट पेपर का आधा रोल न मिलने पर अपना दिन गुजारना मुश्किल हो जाता है।

रोज खा जाती है आधा रोल टॉयलेट पेपर

आपको बता दें कि ये महिला केशा एक टीवी शो में नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने लोगों को अपनी इस अनोखी आदत के बारे में बताया। केशा के मुताबिक, उन्हें यह आदत तब पड़ी जब वे 6वीं कक्षा में थी और उन्हें अपने परिवार से बिछड़ कर अपनी दादी और बुआ के साथ रहना पड़ा। तब से 20-25 साल बीत गए लेकिन केशा अपनी आदत नहीं छोड़ पाई। उनका कहना है कि जीभ पर टॉयलेट पेपर के पिघलने का तरीका उन्हें पसंद है। उन्होंने खुद बताया कि वह एक दिन में 75 शीट टॉयलेट पेपर यानी आधा रोल खा लेती हैं।

रोल नहीं मिलने पर हो जाती नाराज

केशा की आदत को उसकी माँ ने जान लिया था लेकिन अगर वह इसे केशा से दूर करने की कोशिश करती तो वह गुस्सा हो जाती। उनकी इस स्थिति को मेडिकल भाषा में जाइलोफैगिया कहा जाता है। उनका कहना है कि उन्हें इस मामले में कुछ भी गलत नहीं लगता है। साल 2010 तक वे करीब 533 किलोग्राम टॉयलेट पेपर खा चुकी थी। ज्यादा रोल खाने से पेट में दर्द भी होने लगता है। काफी मशक्कत के बाद अब वह हफ्ते में दो बार टॉयलेट पेपर खाती लेकिन बहुत कोशिश के बाद भी वह इसे पूरी तरह नहीं छोड़ पाती।

Tags: America