गुजरात : सरकार ने विधानसभा में पेश किए बेरोजगारी के आंकड़े, 6 जिलों में 61 हजार बेरोजगार हुए पंजीकृत

गुजरात : सरकार ने विधानसभा में पेश किए बेरोजगारी के आंकड़े, 6 जिलों में 61 हजार बेरोजगार हुए पंजीकृत

कांग्रेस विधायक के एक सवाल के जवाब में सरकार ने सदन में आंकड़े पेश किए

गुजरात विधानसभा के सत्र में कांग्रेस द्वारा एक के बाद एक मुद्दों पर चर्चा की मांग की जा रही है। अब रोजगार का मुद्दा सदन में उठा है। सदन में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक ने रोजगार को लेकर सवाल पूछा। जिसका जवाब देते हुए सरकार ने सदन में प्रदेश के 6 जिलों में 61 हजार 58 बेरोजगार पंजीकृत हैं।

राज्य सरकार ने विधानसभा में बेरोजगारी के आंकड़े पेश किए

कांग्रेस के एक विधायक के सवाल पर सरकार ने राज्य के अहमदाबाद और गांधीनगर में पढ़े-लिखे और अर्ध-शिक्षित बेरोजगारों के आंकड़े जारी किए थे। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में दर्ज बेरोजगारी के आंकड़े भी प्रस्तुत किए गए। जिसमें जामनगर, देवभूमि द्वारका, अहमदाबाद, गांधीनगर, जूनागढ़ और बनासकांठा जिलों में 31 दिसंबर 2022 तक बेरोजगार दर्ज हैं।

अन्य जिलों दर्ज बेरोजगारों के आंकड़े

जामनगर जिले में 8 हजार 684 शिक्षित बेरोजगार एवं 910 अर्ध शिक्षित बेरोजगार, देवभूमि द्वारका जिले में 2 हजार 339 शिक्षित बेरोजगार एवं 97 अर्धशिक्षित बेरोजगार,  जूनागढ़ जिले में 10 हजार 323 जबकि बनासकांठा जिले में 9 हजार 956 बेरोजगार दर्ज किये गये हैं। जबकि अहमदाबाद जिला में 4 हजार 30 शिक्षित बेरोजगार एवं 379 अर्धशिक्षित बेरोजगार, अहमदाबाद शहर में 12 हजार 282 शिक्षित बेरोजगार एवं 1205 अर्धशिक्षित बेरोजगार, गांधीनगर जिला में 3 हजार 707 शिक्षित बेरोजगार तथा 617 अर्धशिक्षित बेरोजगार, गांधीनगर शहर में 2 हजार 291 शिक्षित बेरोजगार एवं 114  अर्ध-शिक्षित बेरोजगार दर्ज किये गय़े हैं।

कितने युवाओं को रोजगार मिला

विधानसभा में कांग्रेस के सवाल के जवाब में सरकार ने कहा कि अहमदाबाद जिले में वर्ष- 2021 में 3704 एवं वर्ष- 2022 में 5616 युवकों को रोजगार निला। जबकि  अहमदाबाद शहर में 2021 में 27058 एवं 2022 में 37596 युवकों को रोजगार प्रदान किया गया। गांधीनगर जिले में 2021 में 3682 तथा 2022 में 5528 युवकों तथा गांधीनगर शहर में वर्ष 2021 में 1855 एवं 2022 में 24542 युवकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।