सूरत : कपड़ा बाजार में धोखाधड़ी के अपराध में 3 साल से फरार आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया

सलाबतपुरा और उधना पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ 38 लाख की धोखाधडी की शिकायत दर्ज थी 

सूरत : कपड़ा बाजार में धोखाधड़ी के अपराध में 3 साल से फरार आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया

सूरत के सलाबतपुरा पुलिस स्टेशन में पंजीकृत लाखों के कपड़ा धोखाधड़ी के अपराधों में शामिल आरोपी तीन साल से पुलिस से भाग रहा था। सूरत क्राईम ब्रान्च की टीम ने फरार आरोपी को सूचना के आधार पर मुंबई से गिरफ्तार किया है। 

मुंबई से पकड़ा गया धोखाधडी का आरोपी

सूरत क्राइम ब्रांच टीम को जानकारी मिली थी कि सलाबतपुरा और उधना पुलिस थाने में पंजीकृत  धोखाधड़ी के अपराध में शामिल आरोपी वर्तमान में नवी मुंबई में घुम रहा हैं। जानकारी के आधार पर एक टीम नवी मुंबई तलोजा क्षेत्र में चली गई और वहां से आरोपी रसिद उर्फ ​​नासिर रज़्ज़क गगन (उम्र 34) को गिरफ्तार कर लिया।

तीन साल से फरार था आरोपी

आरोपी के खिलाफ वर्ष 2020 में सलाबतपुरा पुलिस स्टेशन में 22.81 लाख और उधना पुलिस स्टेशन में 15.16 लाख का कपड़ा खरीदकर  भुगतान नहीं करने पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी तीन सालो से पुलिस से बचने के लिए भाग रहा था।

आरोपी मुंबई में टैक्सी चला रहा था

सूरत क्राईम ब्रान्च की टीम को गुप्त सूचना मिली थी की आरोपी वर्तमान में मुंबई में टैक्सी ड्राइविंग का काम कर रहा है। क्राइम ब्रांच टीम ने मुंबई जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और सलाबतपुरा पुलिस को सुप्रत कर कानूनी कार्रवाई की है।

Tags: Surat