गुजरात : बजट सत्र के बाद मार्च के पहले सप्ताह में शुरु होगी पाटिल की पाठशाला, जानें 

गुजरात : बजट सत्र के बाद मार्च के पहले सप्ताह में शुरु होगी पाटिल की पाठशाला, जानें 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अब विधायकों को लिखना और संवाद करना सिखाएंगे

गुजरात विधानसभा में दो दिनों तक संसदीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इस संसदीय कार्यशाला में विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी ने विधानसभा मंत्री के दायित्व और बजट के प्रावधानों एवं नियमों को जानने की बात कही थी। अब विधानसभा अध्यक्ष के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल नए विधायकों की क्लास लेंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अब विधायकों को लिखना और संवाद करना सिखाएंगे। पाटिल इसके लिए एक पाठशाला का आयोजन करेंगे।

विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिया है

विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विधानसभा चुनाव में ज्यादातर नए विधायक चुने गए हैं, ऐसे में बीजेपी के लिए सबसे बड़ा काम नये विधायकों को व्यवहारिक ज्ञान देना है। इसके लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल एक पाठशाला का आयोजन करेंगे। इस पाठशाला में कई मुद्दों पर नए विधायकों का मार्गदर्शन किया जाएगा। निर्वाचित विधायकों को यह भी मार्गदर्शन दिया जाएगा कि सरकार के साथ कैसे संवाद किया जाए, सरकारी अधिकारियों से कैसे संपर्क किया जाए और अपनी मांगों को कैसे प्रस्तुत किया जाए। नए विधायकों के मन में कई सवाल होते हैं कि सरकारी कागज पर कैसे लिखा जाए और पत्राचार कैसे किया जाए, जिसके बारे में प्रदेश अध्यक्ष पाटिल विधायकों को अवगत कराएंगे।

 बजट सत्र के बाद पाठशाला होगी

गुजरात के बजट सत्र के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष इस पाठशाला का प्रारंभ करेंगे। यह पाठशाला मार्च के प्रथम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। इस पाठशाला में बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक को आमंत्रित किया जाएगा। जिसमें सीआर पाटिल विधायकों को किस तरह काम किया जाए उसकी जानकारी देंगे।