
महाराष्ट्र : पुणे-नासिक हाईवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा, एक वैन ने 17 महिलाओं को कुचला
तीन महिलाओं की मौत, बाकि गंभीर रूप से घायल
महाराष्ट्र के पुणे-नासिक हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस दुर्घटना में एक वैन ने 17 महिलाओं को कुचल दिया, जिसमें 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस हादसे में 14 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। भीषण सड़क हादसा पुणे-नासिक हाईवे पर खारापुडी के पास हुआ है।
घायलों का चल रहा हैं इलाज
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सड़क पार करते समय एक वैन ने 17 महिलाओं को टक्कर मार दी। सभी घायल महिलाओं का इलाज चंदौली के निजी व ग्रामीण अस्पताल में चल रहा है।
वैन चालक फरार
ऐसा बताया जा रहा है कि ये सभी महिलाएं पुणे शहर से गढ़ तालुका के शिरोली स्थित मंगल कार्यालय में खाना बनाने जा रही थीं। ये महिलाएं रात के समय हाईवे पार कर रही थीं। हादसा रात करीब 11 बजे पुणे से नासिक लेन पर हुआ। सड़क पार करते समय एक वैन ने इन महिलाओं को टक्कर मार दी। महिलाओं को कुचलने के बाद चालक ने डिवाइडर तोड़ दिया और वैन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई की है।