गुजरात : लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी. आर. पाटिल  का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

गुजरात : लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी. आर. पाटिल  का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

गुजरात की हर सीट पर प्रभारी तैनात होंगे,  अशोक धोरजिया को नवसारी की जिम्मेदारी सौंपी 

गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद गुजरात भाजपा ने अब लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल ने इसके लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। पाटिल ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है।  लोकसभा चुनाव में प्रदेश में हर सीट पर अलग से प्रभारी बनाने की घोषणा की है। इसी क्रम में उन्होंने अशोक धोराजिया को नवसारी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंप दी है।

प्रत्येक सीट के अलग से प्रभारी की घोषणा की जाएगी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सी आर पाटिल ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश में हर सीट का अलग से प्रभारी बनाए जाने का ऐलान किया है, जिसकी शुरुआत रविवार से हो चुकी है। प्रभारी की पहली घोषणा नवसारी में की गई है। नवसारी लोकसभा सीट पर अशोक धोरजिया को लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य भाजपा वर्तमान में राज्य भर के सभी बूथ स्तरों पर 50 प्रतिशत से कम हुए मतदान का पोस्टमॉर्टम कर रही है। यानी जिस बूछ पर कम मतदान हुए थे, उसे सुधारने के लिए गहन विचार-विमर्श कर रही है।

चार मुद्दों को लेकर कवायद

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा कार्यकर्ता 4 सूत्री अभियान के तहत कवायद कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं की गतिविधियों की जांच का अभियान जारी है। 2024 के चुनाव की पूर्व तैयारी के भाग रुप 50 प्रतिशत से कम मतदान वाले बूथ पर ध्यान दिया जा रहा है।  विधानसभा चुनाव में जिन बूथों पर 50 फीसदी से कम मतदान हुआ, वहां कार्यकर्ता की सक्रियता की जांच की जा रही है। 

Tags: Navsari