गजब : पालतू तोते ने ही ऐसी हरकत की जिससे उसके मालिक को हो गई जेल!

गजब : पालतू तोते ने ही ऐसी हरकत की जिससे उसके मालिक को हो गई जेल!

ताईवान की है ये रोचक घटना

बहुत से लोग घर में पालतू जानवर रखना पसंद करते हैं। कुछ लोग घर में कुत्ते-बिल्ली पालते हैं, तो कुछ लोग पक्षी भी पालते हैं। एक शख्स को तोता बड़ा अच्छा लगता था, तो उसने अपने घर वो ही पाल लिया। लेकिन इसकी उसे बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। ये घटना ताइवान की है और इस घटना के बारे में जिसने भी सुना, वो हैरान रह गया।

तोते के मालिक को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसके तोते ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिससे न सिर्फ उसके पैसे खत्म हो जाएंगे, बल्कि उसे जेल भी जाना पड़ेगा। उस आदमी के पास जो तोता था, वो आकार में बहुत बड़ा था और बड़ा मज़ाकिया भी था। इस बीच तोते की शरारत की सजा तोते के मालिक को भुगतनी पड़ी। तोते ने जिस शख्स को मारा उसकी हड्डियां भी टूट गईं।

आईये बताते हैं पूरा घटनाक्रम क्या रहा। दरअसल, हुआंग उपनाम का एक व्यक्ति ताइनान नामक स्थान पर रहता है। इस शख्स ने दो पालतू तोते पाले। वह तोते को अपने साथ पार्क में ले गया ताकि वह अपना व्यायाम कर सके और तोता थोड़ा उड़ ले। 

इस बीच, तोते ने अपने पंखों से जॉगिंग करने वाले एक शख्स को बहुत डरा दिया। डर कर वो शख्स गिर गया और उसके कूल्हे का जोड़ टूट गया। इतना ही नहीं उसकी हड्डियाँ भी टूट गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल जाना पड़ा और ठीक होने में 6-7 महीने लगे। बाद में ऐसा हुआ कि उस आदमी ने तोते के मालिक पर मुकदमा कर दिया।

40 सेंटीमीटर लंबे और 60 सेंटीमीटर के पंखों वाले इस तोते की हरकत के कारण मामला अदालत में पहुंच गया। अदालत ने माना कि यह तोते के मालिक की ओर से लापरवाही थी। तोते के मालिक को 3.04 मिलियन न्यू ताइवानी डॉलर यानी 75 लाख रुपए का जुर्माना भरने और 2 महीने तक जेल में रहने की सजा सुनाई गई। अब तोते का मालिक फैसले के खिलाफ अपील करने जा रहा है क्योंकि उसे ये सजा बहुत ज्यादा लग रही है। 

इस घटना पर आपकी क्या राय है? क्या तोते की करतूत की सजा उसके मालिक को देना सही निर्णय था? कमेंट करके अवश्य बताएं।

Tags: Birds