जानिये सूरत के दौरे पर आये पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने बजट को लेकर क्या कहा

जानिये सूरत के दौरे पर आये पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने बजट को लेकर क्या कहा

कपड़ा और हीरा उद्योग के विकास के लिये सरकार की ओर से किये जा रहे प्रयासों को भी गिनाया

पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने बजट को लेकर सूरत में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने वित्त मंत्रालय द्वारा पेश किए जाने वाले बजट के फायदों के बारे में चर्चा की। बजट को सर्वांगीण विकास बजट बताया गया। कोविड महामारी से रिकवरी और रूस युक्रेन युध्द के कारण विश्व में क्रुड ऑयल, अनाज, खाध के बढ़ते दामों ध्यान में रखते हुए वित्त मंत्री ने सर्वग्राही बजट बनाया है। आजादी के अमृतकाल में आगामी 25 वर्ष के दौरान देश के आर्थिक विकास को ध्यान में रखते हुए बजट बनाया गया है।

इंफ्रास्ट्रक्चर पर 10 लाख करोड़ खर्च होंगे

जब भी कोई देश विकसित होता है तो उसमें सबसे अहम भूमिका इंफ्रास्ट्रक्चर की होती है। भारत में फिलहाल सबसे ज्यादा फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर पर है, लेकिन इसमें लगातार सुधार किया जा रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए अर्थशास्त्रियों का यह भी मानना ​​है कि जितने रुपये खर्च किए जाते है उससे दोगुना रुपये का अर्थतंत्र में सुधार आता है। इस लिए केन्द्रीय बजट के दौरान इंफ्रास्ट्रक्चर पर दस लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

कपड़ा उद्योग को लेकर भी सरकार काफी गंभीर है

सूरत के दो सबसे बड़े उद्योग कपड़ा और हीरा उद्योग हैं। हीरा उद्योग के लिए लेबग्रोन डायमंड को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की गई लेकिन कपड़ा उद्योग के लिए कोई महत्वपूर्ण घोषणा नहीं की गई। हीरा उद्योग से कपड़ा उद्योग में विपरीत स्थिति देखने को मिल रही है। यहां कपड़ा उद्योग में निराशा फैल गई है। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि सरकार भी कपड़ा उद्योग को लेकर काफी गंभीर है और विभिन्न योजनाओं के जरिए कपड़ा उद्योग को राहत देने का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में भले ही उद्योगों को बजट नहीं दिया गया हो लेकिन आने वाले दिनों में कपड़ा उद्योग के विकास के लिए पर्याप्त प्रयास किए जाएंगे। टेक्सटाईल पॉलीसी के दौरान कपडा उद्योग के लिए अच्छे समाचार मिल सकते है। 

मेट्रो रेल शहर और अधिक तीव्र विकास करेगीः  जयंत सिन्हा

सूरत शहर को लेकर जयंत सिंन्हा ने कहा कि इन्फ्रान्स्टक्टर के लिए बजट में विशेष प्रावधान किया गया है। सूरत शहर का विकास किसी से छुपा नही है अगर इस विकास में मेट्रो को जोड दिया जाय तो आगामी वर्षो में सूरत का और अधित तीव्र गती से सर्वग्राही विकास होगा। सूरत में मेट्रो का काम चल रहा है आगामी बजट में मेट्रो रेल के लिए अधिक राशी आवंटित की गई है। मेट्रो की अधिक लाईन संभव हो सकती है। जिसके कारण शहर की मुख्य यातायात समस्या में राहत मिलेगी और शहरवसियों को तेज गति से सुरक्षित परिवहन की सेवा दी जायेगी। 

Tags: Surat