गुजरात : GPSC ने जारी किया भर्ती कैलेंडर, 2023 में होंगी 62 भर्ती परीक्षाएं

गुजरात : GPSC ने जारी किया भर्ती कैलेंडर, 2023 में होंगी 62 भर्ती परीक्षाएं

गुजरात में डिप्टी डायरेक्टर, लॉ सुपरिंटेंडेंट, टेक्निकल ऑफिसर समेत निकली हैं कई भर्तियां 

गुजरात में जूनियर क्लर्क परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला अब भी तूल पकड़ता जा रहा है। वहीं गुजरात लोक सेवा आयोग ने भर्ती कैलेंडर की घोषणा की है। GPSC ने वर्ष 2023 में होने वाली सभी भर्तियों के लिए कैलेंडर की घोषणा की है। इस कैलेंडर के मुताबिक सभी परीक्षाएं मई से कराई जाएंगी। इस साल कुल 62 अलग-अलग परीक्षाएं होनी हैं।

कुल 62 परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा

जीपीएससी द्वारा घोषित कैलेंडर के अनुसार 2023 में कुल 62 परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं में डिप्टी डायरेक्टर, लॉ सुपरिंटेंडेंट, टेक्निकल ऑफिसर सहित कई भर्तियां होनी हैं। जबकि जून 2023 में कुल 15 अलग-अलग जगहों पर परीक्षा होगी।

दिसंबर माह में कुल 13 परीक्षाएं कराई जाएंगी

इसके अलावा 19 पदों पर जुलाई माह में परीक्षा लिया जाएगा। अगस्त महीने में 6 पदों पर, जबकि सितंबर महीने में 14 पदों पर 6 पदों के लिए परीक्षा ली जाएगी। आयोग द्वारा अक्टूबर माह में 14 परीक्षाएं कराई जाएंगी। जबकि नवंबर माह में कुल सात परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। जबकि 13 परीक्षाएं दिसंबर माह में कराई जाएंगी।