सूरत : नगर निगम की परियोजनाओं के लिए सभी आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी : मुख्यमंत्री  

सूरत : नगर निगम की परियोजनाओं के लिए सभी आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी : मुख्यमंत्री  

सूरत नगर निगम की सभी नई परियोजनाएँ महत्वपूर्ण और आवश्यक हैं: मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल

मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने कहा कि सूरत नगर निगम की सभी नई परियोजनाओं के लिए सभी आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। सूरत नगर निगम की सभी नई परियोजनाएं हर तरह से आवश्यक और सूरत के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने आगे कहा कि नई परियोजना की पूरी जानकारी लेकर गांधीनगर आएं और पंकज जोशी (पूर्व आयुक्त मनपा, सूरत) के साथ बैठकर विभिन्न प्रस्ताव तैयार करें।

परियोजनाओं की प्रस्तुति के दौरान पदाधिकारी और उच्च अधिकारि उपस्थिति रहे

सूरत सर्किट हाऊस में मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने शहर के पदाधिकारियों, अधिकारियों से बैठक करके वर्तमान में चल रही परियोजना के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की। इस बैठक में सांसद सीआर पाटिल, महापौर श्रीमती हेमालीबेन बोघावाला, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री श्रीमती दर्शनाबेन जरदोश, प्रदेश के वित्त, ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल मंत्री और सूरत जिले के प्रभारी कनुभाई देसाई, वन और पर्यावरण, जल संसाधन और जल आपूर्ति राज्य मंत्री मुकेशभाई पटेल, प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री प्रफुल पानशेरिया, विधायक संदीपभाई देसाई, संगीताबेन पाटिल, पूर्णेश मोदी, किशोर कनाणी,  विनोदभाई मोरडिया, कांतिभाई बलर, प्रवीणभाई घोघरी, अरविंदभाई राणा, मनुभाई पटेल, उप महापौर  दिनेशभाई जोधानी, स्थायी समिति के अध्यक्ष परेशभाई पटेल एवं सूरत महानगर पालिका के अधिधिकारियों की उपस्थिति में बैठक हुई।  

शहर की इन परियोजनाओं की प्रस्तुति दी गई 

मुख्यमंत्री ने  महानगरपालिका आयुक्त शालिनी अग्रवाल द्वारा दी गई प्रस्तुति को देखा। इस प्रस्तुति में सूरत डुमस पर्यटन परियोजना, सूरत महानगर पालिका के नए प्रस्तावित कार्यलय की इमारत, तापी शुध्दिकरण परियोजना, गांधी स्मृति भवन, स्मारक शहीद भवन और बैराज परियोजना सहित विभिन्न परियोजनाओं की प्रस्तुति देखी। आज हुई बैठक में सूरत नगर निगम के सभी उच्च अधिकारियों के साथ नगर पुलिस आयुक्त अजय कुमार तोमर, जिलाधिकारी  आयुष ओक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

Tags: Surat