सूरत :  एडवोकेट स्नेहल वकीलना "नेताजी सुभाष चंद्र बोज मेमोरियल इंटरनेशनल ऑनर अवार्ड-2022" से सम्मानित 

सूरत :  एडवोकेट स्नेहल वकीलना

साइबर अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए स्नेहल वकीलना को एवोर्ड दिया गया

अंतरराष्ट्रीय साइबर विशेषज्ञ और साइबर वकील स्नेहल वकीलना को अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध नियंत्रण में उत्कृष्ट योगदान के लिए "नेताजी सुभाष चंद्र बोज मेमोरियल इंटरनेशनल ऑनर अवार्ड-2022" से सम्मानित किया गया।

 वर्तमान में मदर टेरेसा की 25वीं पुण्यतिथि और नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती, गायक भीमसेन जोशी और फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार की 100वीं जयंती के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय सम्मान पुरस्कार समारोह-2022 आयोजित किया गया। जिसमें अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सूरत के सायबर क्राईम वकील, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ और डेटा संरक्षण और गोपनीयता विशेषज्ञ स्नेहल वकीलना को "नेताजी सभाषचंद्र बोस मेमोरियल इंटरनेशनल ऑनर अवार्ड-2022" से सम्मानित किया गया।

स्नेहलभाई वकीलना को साइबर अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त की है। उन्होंने साइबर अपराध नियंत्रण, साइबर फोरेंसिक, साइबर अपराध जांच और डिजिटल साक्ष्य पर भारत के पुलिस विभागों और बांग्लादेश, म्यांमार, मालदीव, फिलिस्तीन आदि के पुलिस और न्यायाधीशों को प्रशिक्षित किया है और अनगिनत प्रसिद्ध सायबर क्राईम केसीस को सुलझाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 

इतना ही नहीं बल्कि इससे पहले 2018 में पश्चिम बंगाल में भारत रत्न नेल्सन मंडेला शिखर सम्मान-2018 पुरस्कार से भी सूरत के साइबर क्राइम वकील स्नेहलभा वकीलना को सम्मानित किया गया है।  महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर पोर्ट ब्लेयर, आंदमान निकोबार द्वीप समूह में अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध नियंत्रण के लिए स्नेहलभाई वकीलना को और अंतर्राष्ट्रीय सम्मान पुरस्कार-2019 प्रदान किया गया।  2020 में पंडित इश्वरचंद्र विद्यासागर की 200 जन्मजयंति के अवसर पर स्नेहल वकीलना को  पंडित इश्वरचंद्र विद्यासागर इन्टरनेशनल एवोर्ड -2020 से सम्मानित किया गया है। भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में साइबर अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में ओनर पुरस्कार-2021 से भी सम्मानित किया गया।

इस प्रकार इस बार लगातार पांचवीं बार साइबर क्राईम के वकील स्नेहलभाई वकीलना को अंतर्राष्ट्रीय साइबर क्राईम नियंत्रण गतिविधि के लिए अंतर्राष्ट्रीय सम्मान पुरस्कार मिला है और इसके अलावा कई राष्ट्रीय पुरस्कार और राज्य पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।  

स्नेहलभाई वकीलना के शो "साइबर रक्षा विद स्नेहल वकिलना " गुजराती भाषा में प्रसारित होता है और "साइबर शो विद स्नेहल वकीलना " जो हिंदी भाषा में प्रसारित होता है, इन दोनों शो को न केवल गुजरात और राष्ट्रीय स्तर पर बहुत सराहना मिली है बल्कि यहा भी उनकी पुस्तक "वॉर फोर्स-फाइड अगेंस्ट साइबर क्राइम" में न केवल साइबर क्राइम के बारे में जागरूकता की जानकारी दी है बल्कि पुलिस विभाग द्वारा इस साइबर क्राइम को रोकने के लिए उठाए जा सकने वाले कदमों के बारे में भी लोगों को जानकारी दी है।

इससे पहले उनकी कॉलम "फाइट अगेंस्ट साइबर क्राइम" ने  लोगों के बीच बहुत प्रसिद्ध थी।  स्मार्ट टेलीविजन वीथ इन-बिल्ट  कैमरा और माइक्रोफोन की गोपनीयता के मुद्दे  की जानकारी सबसे पहले स्नेहलभाई वकीलना ने दी थी, जिसके बाद इस मुद्दे को राज्यसभा में लोगों की प्राईवेसी के रक्षण के लिए उठाया गया था।

Tags: Surat