अहमदाबाद : कभी भी बदल सकता है कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष, इन नेताओं के नाम चर्चा में

अहमदाबाद : कभी भी बदल सकता है कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष, इन नेताओं के नाम चर्चा में

कांग्रेस ने विपक्ष के नेता के रूप में ओबीसी को चुना और अब पाटीदार का प्रतिनिधित्व करेगी

गुजरात विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस ने आखिरकार नेता प्रतिपक्ष चुन लिया है। हार के कारणों की तलाश करते हुए अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भी बदलेगी। जहां एक ओर गुजरात राज्य विधानसभा विरोध पक्ष नेता के रुप में विधायक अमित चावड़ा को नियुक्त किया है, वहीं उपनेता के रुप में अहमदाबाद की दाणीलिमडा सीट से जीते शैलेश परमार का चयन किया गया है। जबकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए तीन नाम चर्चा में हैं। हाईकमान द्वारा इस नाम पर चयन करने के बाद ही घोषणा की जाएगी।

प्रदेश प्रमुख के रुप में  पाटीदार नेता को चुना जा सकता है

गुजरात चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है। चुनाव से पहले जगदीश ठाकोर को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन कांग्रेस को उनके नेतृत्व में सबसे बुरी हार का सामना करना पड़ा है। अब कांग्रेस आलाकमान कभी भी प्रदेश अध्यक्ष बदल सकता है। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए फिलहाल परेश धानाणी, अर्जुन मोढवाडिया और जीतू पटेल के नाम पर चर्चा हो रही है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अब पाटीदार कार्ड खेलेगी। विपक्षी नेताओं के तौर पर ओबीसी को तरजीह देने के बाद अब प्रदेश प्रमुख के पद पर पाटीदार नेता का चयन किया सकता है।

सत्य शोधक कमेटी के विधायक और उम्मीदवारों के साथ वन-टू-वन बैठक

गत रोज हुई बैठक में उत्तर गुजरात और मध्य गुजरात के विधायकों और उम्मीदवारों से चर्चा की गई। कमेटी के सदस्यों ने सभी नेताओं के साथ वन-टू-वन मीटिंग की। इस बैठक में अहमदाबाद के 2 विधायक और हारे हुए प्रत्याशी भी मौजूद रहे। फैक्ट एंड फाइंडिंग कमेटी के अध्यक्ष नितिन राउत और सदस्य शकील अहमद और सप्तगिरी उलाका मौजूद थे। विधायक और प्रत्याशियों के साथ बैठक अभी 2 दिन और चलेगी। जिसके बाद रिपोर्ट तैयार कर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंपी जाएगी।

Tags: