अजब-गजब : पैराग्लाइडिंग है या मजाक! सोफे पर बैठ कर हवा में उड़ते हुए नाश्ता कर रहा है ये शख्स!

अजब-गजब : पैराग्लाइडिंग है या मजाक! सोफे पर बैठ कर हवा में उड़ते हुए नाश्ता कर रहा है ये शख्स!

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने भी की तारीफ

इस दुनिया में बहुत से ऐसे लोग है जिन्हें अपने जीवन में रोमांच करना बहुत पसंद होता है। इसके लिए ये लोग अपने जान को संकट में डालने से बाज नहीं आते हैं। कई लोगों को एडवेंचर के लिए पैराग्लाइडिंग का भी शौक होता है। यह उन खेलों में से एक है जिसमें लोग ग्लाइडर को नियंत्रित करते हुए लंबी दूरी तक हवा में उड़ते हैं। इस खेल में नौसिखियों को विशेषज्ञों के साथ उड़ाया जाता है जबकि विशेषज्ञ अकेले भी उड़ान भरते हैं। सोशल मीडिया पर आये दिन ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते है जिसमें लोग पैराग्लाइडिंग करते हुए दिखाई देते है। अब सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक्सपर्ट्स से एक कदम आगे नजर आ रहा है। वह पैरा ग्लाइडिंग कर रहे हैं, लेकिन रस्सी से लटके नहीं बल्कि सोफे पर आराम से बैठे हैं। सुनने में भले ही अनोखा लग रहा हो पर ये शख्स सोफे पर बैठे-बैठे ग्लाइडिंग के लुफ्त उठाते हुए दिखाई दे रहा है।

सोफे पर बैठकर ऐसे ग्लाइड कर रहा है या घर पर बैठा है?

आपको बता दें कि इस वीडियो को देखकर कोई भी सोचेगा कि ये आदमी कितने आराम से निश्चिन्त होकर सोफे पर बैठा है। मानों वो अपने घर में बैठा हुआ है। पैरा ग्लाइडिंग के दौरान ये शख्स सोफे पर बैठकर अपने ग्लाइडर को भी कंट्रोल करता है। इतना ही नहीं वह हवा में उड़ते हुए नाश्ता करते हुए भी नजर आ रहा है। वह शख्स बिना डरे हवा में सोफे पर आराम से बैठे हैं। अंत में यह आसानी से जमीन पर आ जाता है और उसे बिल्कुल भी डर भी नहीं लगा रहा होता है।

 एलन मस्क ने भी की तारीफ

गौरतलब है कि यह वीडियो बड़ी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक और ट्विटर के मालिक एलन मस्क भी खुद को इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देने से रोक नहीं पाए है। उससे कहा- अच्छा! कई लोग इस शख्स की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं।

Tags: