सूरत : तापी नदी के ब्रिज को छोड़ शहर के फ्लाई ओवरों पर 14 व 15 जनवरी को दुपहिया वाहन नहीं जा पायेंगे

सूरत : तापी नदी के ब्रिज को छोड़ शहर के फ्लाई ओवरों पर 14 व 15 जनवरी को दुपहिया वाहन नहीं जा पायेंगे

पतंग की डोर से दोपहिया वाहनों को बचाने लिया गया निर्णय, बीआरटीएस कॉरिडोर में पतंग उड़ाने या पकड़ने पर भी रोक

उत्तरायण पर्व के दौरान हादसों और गला कटने की घटनाओं को रोकने के लिए सूरत शहर के सभी फ्लाई ओवर ब्रिजों पर 14 और 15 जनवरी को दोपहिया वाहनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस संबंध में सूरत पुलिस आयुक्त द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। इसके अलावा सूरत नगर पालिका के बीआरटीएस कॉरिडोर में पतंग उड़ाने या पकड़ने पर रोक लगा दी गई है।

उत्तरायण को लेकर प्रशासन अलर्ट

सूरत शहर को ‘ब्रिज सिटी’ के रूप में भी जाना जाता है। शहर में बड़ी संख्या में लोग पुल पर आवागमन करते हैं। सूरत पुलिस कमिश्नर ने उतरायन पर्व के दौरान पतंग की डोर से दुपहिया वाहन चालकों या राहगिरों को नुकसान न हो, उनका गला न कटे, घायल न हों इस उद्देश्य से एक नोटिफिकेशन जारी किया है। अधिसूचना के तहत 14 से 15 जनवरी तक शहर के सभी फ्लाई ओवर ब्रिज पर दुपहिया वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है।

makar-sankranti

नदी पर बने पुलों पर आवाजाही सामान्य

अधिसूचना के अनुसार, दुपहिया वाहन चालक प्रतिबंधित समयावधि में नदी पर बने पुलों को छोड़कर सभी फ्लाई ओवर ब्रिजों के नीचे से आवाजाही करेंगे। वैसे ऐसे दुपहिया वाहन चालक जिन्होंने अपने वाहनों पर फ्रंट सेफ्टी गार्ड लगाये होंगे, उन्हें इस रोक से छूट दी गई है। इसके अलावा नदी पर बने पुल से सभी प्रकार के वाहन चालक सामान्य रूप से आवाजाही कर सकेंगे। 

नगर निगम के बीआरटीएस कॉरिडोर में पतंग उड़ाने या उड़ाने पर रोक

नगर निगम के अनुसार, सूरत शहर भारत का एकमात्र शहर है जहां एक टिकट सिटी बस और बीआरटीएस में यात्रा की अनुमति देता है। वर्तमान में बीआरटीएस के कुल 13 रूटों और सिटी बसों के 45 रूटों पर लगभग 2.70 लाख नागरिक सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। शहर में 14 व 15 जनवरी को उत्तरायण फेस्टिवल बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन कुछ लोग और विशेष रुप से किशोर-बच्चे पतंगे लूटने दौड़ते देखे जा सकते हैं। ऐसी प्रवृत्ति को हतोत्साहित करने और विशेष रूप से बीआरटीएस कॉरिडोर में लोगों द्वारा पतंग उड़ाने/पकड़ने से दुर्घटना की संभावना को देखते हुए जनता से अनुरोध है कि बीआरटीएस कॉरिडोर में पतंग न उड़ाएं/पकड़ें नहीं। इसके अलावा लोगों को सलाह दी गई है कि वे बीआरटीएस कॉरिडोर तथा सड़क की रेलिंग के ऊपर से न कूदें और जेब्रा क्रॉसिंग पर दोनों तरफ देखकर ही सावधानी से पार करें।