उत्तर प्रदेश : ‘हम आपकी चाय नहीं पियेंगे!” जानिए पुलिस अधिकारियों को क्यों ऐसा कह गये अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश : ‘हम आपकी चाय नहीं पियेंगे!” जानिए पुलिस अधिकारियों को क्यों ऐसा कह गये अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल संचालक पर अभद्र टिप्पणी और सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में हुई गिरफ्तारी के विराध में दिखे सपा कार्यकर्त्ता

‘हम आपकी चाय नहीं प‍िएंगे। कहीं आप ने हमे चाय में जहर म‍िलाकर दे द‍िया तो।’ ये शब्द हैं समाजवादी पार्टी के मुख‍िया और यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अख‍िलेश यादव के। अब सवाल है कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा, तो हम बताते है आपको कि अखिलेश ने ऐसा क्यों और किससे कहा!

दरअसल, हुआ ऐसा कि समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल का संचालन करने वाले कार्यकर्ता मनीष जगन पर सपा के ट्विटर हैंडल से अभद्र टिप्पणी करने और सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास के आरोप हजरतगंज और जानकीपुरम कोतवाली में मुकदमें दर्ज हुए थे। आज सुबह पुलिस ने इस मामले में जगन गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश जगन गिरफ्तारी के व‍िरोध मे पुलि‍स मुख्‍यालय में धरना प्रदर्शन कर रहे थे।

जानिए क्या है मामला, क्यों चाय पीने से इंकार करने लगे पूर्व मुख्यमंत्री

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री को पुलिस मुख्यालय में देख पुल‍िस अध‍िकार‍ियों ने उनसे चाय के ल‍िए पूछा। बस फिर क्या था इस सवाल के जवाब में अख‍िलेश ने चाय पीने से मना तो कर ही द‍िया पर आगे उन्होंने कहा ‘हम आपकी चाय नहीं प‍िएंगे। कहीं आप ने हमे चाय में जहर म‍िलाकर दे द‍िया तो।’ हालांकि ये उन्होंने व्यंग्यात्मक तरीके से कहा था, जिसे वहां मौजूद अध‍िकारी समझ गये और उनकी बात पर मुस्‍कुराने लगे।

आगे अख‍िलेश बोले ‘हां! हमे आप लोगों पर ब‍िलकुल भी भरोसा नहीं है। हम चाय अपनी मंगवाएंगे और कप आपका ले लेंगे। या तो हम अपनी चाय लाएंगे तब प‍िएंगे या बाहर की प‍िएंगे। आप अपनी चाय प‍ियो हम अपनी चाय प‍िएंगे।’ हालांकि भले ही ये बात अधिकारियों को मजाक लग रही थी पर इसके बाद अख‍िलेश ने वहां खड़े एक युवक से बाहर से चाय लाने को कहा।