सूरत : मशहूर मेहंदी आर्टिस्ट निमिषा पारेख का अनोखा आर्ट "ब्यूटी इन बाइनरी"

सूरत : मशहूर मेहंदी आर्टिस्ट निमिषा पारेख का अनोखा आर्ट

अमरीका से शादी के लिए सूरत आई अमी पटेल जहां कंप्यूटर फील्ड से हैं तो उनके मंगेतर सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, ऐसे में दोनों के प्रोफेशन कनेक्ट कर निमिषा ने अमी के हाथों पर कंप्यूटर की भाषा यानि बायनरी लैंग्वेज में मेंहदी उकेरी है

प्रसिद्ध मेहंदी आर्टिस्ट निमिषा पारेख ने मेहंदी डिजाइन में टेक्नोलॉजी की भाषा जोड़कर इस कला को नई पहचान दिलाई है। 30 वर्षों से अधिक समय से देश-विदेश में मेहंदी आर्टिस्ट के तौर पर सेवाएं दे रही निमिषा मेहंदी कल्चर की संस्थापक है और कॉन्सेप्ट बेस्ड आर्ट में नई-नई खोजें कर इस आर्ट में चार चांद लाने का काम किया है। यही बातें उनकी आर्ट को खास बनाती हैं।

निमिषा पारेख ने हाल ही में 'ब्यूटी इन बाइनरी' कॉन्सेप्ट पर एक एनआरआई दुल्हन को सजाकर इस कला का उदाहरण पेश किया है। इसके साथ एक दिलचस्प कहानी जुड़ी है। पिछले दिनों अमेरिका से अमी पटेल सूरत अपनी शादी के लिए आईं। अमी कंप्यूटर क्षेत्र से जुड़ी हैं और उनके होने वाले पति भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। अमी ने निमिषा पारेख से अपनी शादी में मेहंदी लगवाना तय किया। नए कॉन्सेप्ट की बात आई तो उन्होंने सोचा, क्यों न इस आर्ट को टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ दिया जाए। उन्होंने दुल्हन को कंप्यूटर भाषा यानी ‘बाइनरी लैंग्वेज में सुंदर मेहंदी रचाई। उन दोनों की मदद से निमिषा ने अमी पटेल के जज्बात और उनकी खास तारीखों को बाइनरी लैंग्वेज में तब्दील कर मेहंदी डिजाइन का रूप दे दिया। बाइनरी भाषा के दो ही कोड होते हैं '0' और '1', जिनका इस्तेमाल कर निमिषा ने एक खूबसूरत मेसेज बनाया और उसे खूबसूरती से मेहंदी में पिरोया। इस प्रकार उन्होंने तकनीक की दुनिया में मेहंदी संस्कृति को मेहंदी आर्ट से जोड़ने का प्रयास किया है।

05012023-06

उन्होंने वार्ली आर्ट, तमिलनाडु की प्राचीन संस्कृति सिक्कू कोल्लम को भी अपनी कला में समाविष्ट किया। ये दोनों आर्ट दीवारों पर उकेरी जाती हैं। वह वर्ष 2013 से अमेरिका और ब्रिटेन में होने वाले मेहंदी कॉन्फ्रेंस में उभरते कलाकारों को ट्रेनिंग दे रही हैं। निमिषा ने मेहंदी के क्षेत्र में नए-नए प्रयोग किए हैं। उन्होंने इसे इंटरनैशनल लेवल पर प्रोफेशन का रूप दिया है। इनकी एक बड़ी टीम भी है। इस तरह से कई बहनों को रोजगार दे रही हैं। इसके साथ ही कला के जरिए समाज सेवा को भी आगे बढ़ा रही हैं। इसके साथ ही उनके जरिए मेहंदी के औषधीय गुणों (medicinal values) का भी प्रचार-प्रसार हो रहा है। गर्भवती बहनों को, कैंसर के पेशंट के लिए भी मेहंदी फायदेमंद है। शरीर की अंदरूनी गर्मी जब बढ़ जाती है तो मेहंदी उसे ठंडक पहुंचाने का काम करती है। इस लिहाज से मेहंदी आर्ट सेहत के लिए भी फायदेमंद है।

Tags: Surat