बढ़ते गुप्त रोगों के मामलों का फ्रांस सरकार ने निकाला ये तोड़; युवकों को फ्री कोन्डोम और महिला को गर्भनिरोधक देंगे!

बढ़ते गुप्त रोगों के मामलों का फ्रांस सरकार ने निकाला ये तोड़; युवकों को फ्री कोन्डोम और महिला को गर्भनिरोधक देंगे!

सरकार ने इस नीति को नए साल की पहली तारीख से ही लागू कर दिया

फ्रांस में नई स्वास्थ्य नीति में युवाओं में गुप्त रोगों की रोकथाम पर जोर दिया गया है। ऐसे में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रॉन ने युवकों को मुफ्त कंडोम और महिलाओं के लिए मुफ्त गर्भनिरोधक देने की घोषणा की है। फ्रांस में सरकार ने हर दवा की दुकान पर 26 साल तक के युवाओं को मुफ्त कंडोम देने की व्यवस्था की है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने इसे गर्भनिरोधक स्वास्थ्य में एक छोटी क्रांति कहा। इतना ही नहीं, फ्रांस सरकार हर महिला को आपातकालीन गर्भनिरोधक गोलियां भी उपलब्ध कराएगी।

गुप्त रोगों के मामलों की संख्या में 30 प्रतिशत की वृद्धि

आपको बता दें कि यह कदम तब आया है जब फ्रांसीसी स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि 2020 और 2021 के बीच देश में गुप्त रोगों के मामलों की संख्या में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सरकार ने इस नीति को नए साल की पहली तारीख से ही लागू कर दिया है। मैक्रो सरकार ने दिसंबर में इस कदम की घोषणा की थी। मुफ्त कंडोम और गर्भ निरोधक इस अभियान का हिस्सा हैं। यह नियम पहले 18 से 25 साल के युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया था, लेकिन अब इसमें नाबालिग भी शामिल हो गए हैं।

बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के मिलेंगी दवा

आपको बता दें कि फ्रांस सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि गर्भनिरोधक गोलियां सभी महिलाओं को मुफ्त में उपलब्ध होंगी। इतना ही नहीं, गर्भनिरोधक गोलियों के लिए महिलाओं को डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन की जरूरत नहीं होगी। 1 जनवरी 2022 को 26 साल की हो चुकी महिलाओं को ये गोलियां मिलनी शुरू हो गई हैं।