क्रिकेट : अपने साथी खिलाड़ी पंत की दुर्घटना की खबर सुनकर चौंक गए ईशान, कही ये बात

क्रिकेट : अपने साथी खिलाड़ी पंत की दुर्घटना की खबर सुनकर चौंक गए ईशान, कही ये बात

भारतीय टीम के दूसरे अहम विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान को एक फैंस के माध्यम से पता चली पंत की दुर्घटना की जानकारी

शुक्रवार यानी 30 दिसंबर की रात में भरतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। सुबह के समय रूड़की के पास गुरुकुल नारसन एरिया एरिया में पंत की कार का एक्सीडेंट हुआ था। इस हादसे में उन्हें काफी चोटें आईं। वहीं उनकी गाड़ी जलकर राख हो गई। अच्छी बात ये रही कि पंत सही समय पर गाड़ी से बाहर आ गये थे और अभी भी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हैं। पंत के साथी ईशान किशन को इस बारे में पता नहीं था। किशन के रणजी मैच के दौरान इस घटना की जानकारी मिली। जब उन्हें फैंस ने बताया तो वह चौंक गए। उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

इस तरह ईशान किशन को पंत के हादसे की जानकारी मिली

आपको बता दें कि अपनी घरेलू टीम झारंखड के लिए रणजी ट्रॉफी खेल रहे किशन को इस बात की जानकारी उस समय हुई जब सेना के सामने चल रहे मैच के आखिरी दिन ड्रिंक ब्रेक के दौरान एक दर्शक ने पंत के चोटिल होने के बारे में बताया। फैंस को ऑटोग्राफ और सेल्फी देने के दौरान किशन को किसी ने बताया कि पंत का एक्सीडेंट हो गया है। इस पर वह हैरान रह गए।

जानिए फैन ने क्या कहा?

किशन को पंत के बारे में बताते हुए एक फैन ने कहा, ''ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हो गया है।'' इस पर किशन ने कहा, ''क्या।'' किशन ने उसी दिन पंत के लिए ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, ''ऋषभ पंत, तुम्हारे शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना। जल्दी ठीक हो जाओ और मजबूत होकर वापस आओ।'' झारखंड ने सेना के खिलाफ उस मैच में नौ विकेट से जीत हासिल की थी।

अब कैसे है पंत?

इस दुर्घटना के बाद वह लंबे समय तक पेशेवर क्रिकेट से दूर रह सकते हैं। माना जा रहा है कि पंत को पूरी तरह ठीक होने में कम से कम छह महीने लगेंगे। पंत के घुटने में फ्रैक्चर और उनके माथे में टांके लगे हैं। हाथ और पीठ में चोट भी लगी है। पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी-मार्च में होने वाली सीरीज से बाहर हो सकते हैं। इसके अलावा उनके आईपीएल के 16वें सीजन से भी दूर रह सकते हैं।