पुरूषों की विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता का 13 जनवरी से हो रहा आगाज़, जानें कैसा रहा है भारतीय टीम का अब तक का प्रदर्शन

पुरूषों की विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता का 13 जनवरी से हो रहा आगाज़, जानें कैसा रहा है भारतीय टीम का अब तक का प्रदर्शन

विश्व कप हॉकी में चार बार चैंपीयनशीप जीत कर पाकिस्तान चोटी पर है, भारत अब तक केवल एक बार खिताब अपने नाम कर सका है

एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 का आगाज़ आगामी 13 जनवरी, 2023 से होने जा रहा है। एक खेल के रूप में हॉकी का जहां तक संबंध है विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता सबसे अधिक अहमियत रखती है। बता दें कि ये प्रतियोगिता सन् 1971 में शुरु हुई थी और अब तक 14 हॉकी विश्व कप प्रतियोगिता 9 मेजबान देशों में संपन्न हो चुकी है। ये 14 प्रतियोगिताओं में अब तक 6 विभिन्न देश ट्रॉफी अपने नाम कर पाए हैं। ताजा आयोजन भारत के उड़िसा में होने जा रहा है और मुकाबले भुवनेश्वर स्थिम कलिंगा अंतरर्राष्ट्रीय स्टे‌‌डियम और राउरकेला के नव-निर्मित बिरसा मुंडा अंतरर्राष्ट्रीय स्टेडियम में होंगे। 

जहां तक अब के पुरुष हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम के प्रदर्शन का संबंध है, आपको बता दें कि भारत ने केवल एक बार यह प्रतियोगिता अपने नाम की है। वो भी सन् 1975 में, जब भारत ने अपने पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराया था। 

वैसे विश्व कप में सर्वाधिक मैचों के खेलने का संबंध है, इस फहरिश्त में भारत नेधरलैंड के बाद दूसरे क्रम पर आता है। नैधरलैंड ने जहां अब तक खेले गये सभी 14 विश्व कप मुकाबलों में कुल 100 मैच खेले हैं, वहीं भारत ने अब तक 95 मैच खेले हैं। अब खेले गये इन 95 मुकाबलों में से भारत ने 40 मैचों में जीत हासिल की है। इस प्रकार भारत का विश्व कप में जीत का औसत 42% रहा है। 

 

पुरुषों के हॉकी विश्व कप में 1971 से अब तक विश्व कप में ऑस्‍ट्रेलिया की टीम ने कुल 92 मैच खेले हैं और उसमें से 69 मैचों में जीत हासिल की है, यानि उनका जीत का औसत 75% है। इस लिहाज से ऑस्ट्रेलिया की टीम का प्रदर्शन विश्व कप में सबसे बेहतर रहा है। जहां तक खिताब जीतने का संबंध है,  ऑस्ट्रेलिया ने तीन बार ये खिताब अपने नाम किया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम वर्ष 1986, 2010 और 2014 में हॉकी विश्व कप में चैंपीयन बनी थी।  हालांकि विश्व कप के इतिहास की सबसे सफल टीम पाकिस्तान रही है जिसने अब तक चार बार विश्व कप पर कब्जा जमाया है। उसने सबसे पहले प्रथम विश्व कप 1971 में अपने नाम किया था जब उसने स्पेन को 1-0 से पराजित किया था। उसके बाद 1978, 1982 और फिर आखिर में 1994 में पाकिस्तान ने तीन बार ये खिताब जीत कर अब तक चार बार चैंपीयनशीप अपने नाम की है। 

खैर, इतिहास अपनी जगह है। उम्मीद करते हैं कि इस बार भारत पुरुषों के हॉकी विश्व कप की मेजबानी कर रहा है और खिताब भी टीम ब्लू अपने नाम करेगी। यदि आप भी हॉकी के दिवाने हैं तो 13 जनवरी से हो जाईये तैयार।

Tags: Hockey