मुंबई के इंपीरियल ट्विन टावर में स्टंट वीडियो बनाने घूसे दो रूसी यूट्यूबर्स हिरासत में लिये गये

मुंबई के इंपीरियल ट्विन टावर में स्टंट वीडियो बनाने घूसे दो रूसी यूट्यूबर्स हिरासत में लिये गये

मुंबई पुलिस ने दो रूसी यूट्यूबर्स को हिरासत में लिया है जो स्टंट वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे थे। इस वीडियो को बनाने के लिए वे तारदेव इलाके में स्थित इंपीरियल ट्विन टावर में घुस गए। इन रूसी नागरिकों की पहचान रोमन प्रोशिन (33 वर्ष) और मैक्सिम शचरबाकोव (25 वर्ष) हैं। मुंबई पुलिस ने कार्रवाई की और वाणिज्य दूतावास को इसकी सूचना दी।

ये दोनों युवक 60वीं मंजिल पर स्टंट वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे थे। लिहाजा उनके खिलाफ धारा 452 व 34 के तहत मामला दर्ज किया गया। ये दोनों वीडियो बनाने के लिए दूसरे देश में स्टंट करके अपनी जान जोखिम में डालने का प्रयास कर रहे थे। अगर पुलिस समय पर वहां नहीं पहुंचती तो इन लोगों के साथ कोई भी हादसा हो सकता था।

Tags: Mumbai