राष्ट्रीय गणित दिवस : गणित और गणितज्ञों पर आधारित इन छः फिल्मों को आज ही देख डालिए

राष्ट्रीय गणित दिवस : गणित और गणितज्ञों पर आधारित इन छः फिल्मों को आज ही देख डालिए

आज 22 दिसंबर को है भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का जन्मदिन, 2012 से आज के ही दिन मनाया जाता है राष्ट्रीय गणित दिवस

हर साल 22 दिसंबर को देश में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के सम्मान में मनाया जाता है। महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के गणित के क्षेत्र में योगदान के लिए उनकी जयंती (22 दिसंबर, 1887) को राष्ट्रीय गणित दिवस के तौर पर वर्ष 2012 से हर साल मनाया जाता है। भारत सरकार ने 26 फरवरी 2012 को अधिसूचना जारी करते हुए 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस के तौर पर मनाए जाने की घोषणा की थी।

आपको जानकार आश्चर्य होगा कि गणित की बिना किसी औपचारिक पढ़ाई के भी श्रीनिवास रामानुजन ने मैथ के कठिनतम माने जाने वाले क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिए, जिसमें इंफाइनट सीरीज, फ्रैक्शन, नंबर थ्योरी और मैथमेटिकल एनालिसिस शामिल हैं।

कई बार बड़े पर्दे पर उतारें है इन गणितज्ञों की कहानी

गणितज्ञों को लंबे समय तक रूपहले पर्दे पर चित्रित किया गया है।  विभिन्न अभिनेताओं ने अलग-अलग गणितज्ञों की भूमिका निभाई है जिन्होंने अपनी अपनी प्रतिभा और मेहनत से दुनिया में परिवर्तन स्थापित किया है। हम आपको ऐसी 6 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो गणित के दिग्गजों के जीवन पर आधारित हैं।

सुपर 30

यह ऋतिक रोशन-स्टारर भारतीय गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन और उनके 'सुपर 30' नामक के उदार कार्यक्रम पर आधारित है, जिसके तहत उन्होंने 30 वंचित छात्रों को उनकी जेईई एडवांस परीक्षा के लिए प्रशिक्षित करना शुरू किया।

शकुन्तला देवी

यह फिल्म इसी नाम के गणितज्ञ के जीवन पर आधारित है और इस फिल्म में 'परिणीता' की अभिनेत्री विद्या बालन को गणित के दिग्गज के रूप में दिखाया गया है, जिन्हें "द ह्यूमन कंप्यूटर" के रूप में जाना जाता था, क्योंकि उनमें कुछ सेकंड में बड़ी बड़ी गणना करने की क्षमता थी।

दी इमीटेशन गेम

यह अमेरिकी ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म गणितज्ञ एलन ट्यूरिंग के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने गणित के कम्प्यूटेशन सिद्धांत में प्रमुख योगदान दिया, जिसने आधुनिक कंप्यूटर सिस्टम के विकास में भी योगदान दिया। फिल्म में मुख्य भूमिका में बेनेडिक्ट कंबरबैच हैं, जो मार्वल के एवेंजर सीरीज के डॉ स्ट्रेंज की भूमिका के लिए लोकप्रिय हैं।

अ ब्यूटीफुल माइंड

हॉलीवुड अभिनेता रसेल क्रो अभिनीत यह फिल्म प्रसिद्ध गणितज्ञ जॉन नैश के जीवन को उनके शैक्षणिक दिनों से लेकर स्किज़ोफ्रेनिया के साथ उनके संघर्ष और अंततः नोबेल पुरस्कार जीतने तक चित्रित करती है। साथ ही गणित के क्षेत्र में विभिन्न मूल्यवान योगदानों को भी उजागर करती है।

द मैन हू न्यू इनफिनिटी

श्रीनिवास रामानुजन पर आधारित एक फिल्म को शामिल किए बिना यह सूची पूरी नहीं हो सकती थी। आज उनकी 135वीं जयंती पर, 'स्लमडॉग मिलियनेयर' अभिनेता देव पटेल अभिनीत यह ब्रिटिश जीवनी फ़िल्म अवश्य देखी जानी चाहिए।  यह तमिल गणितज्ञ के छोटे लेकिन अत्यधिक प्रभावशाली जीवन को चित्रित करता है, जिन्होंने आज तक हमारे द्वारा उपयोग किए जाने वाले कई आवश्यक सिद्धांतों को आगे बढ़ाया है।

रामानुजम

दक्षिण भारत में बनी इस फिल्म में रामानुजम की कहानी को बेहद खूबसूरती के साथ दिखाया गया है। रामानुजन भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जीवन पर आधारित 2014 की एक जीवनी पर आधारित फिल्म है। ज्ञान राजशेखरन द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म को तमिल और अंग्रेजी भाषाओं में बैक टू बैक शूट किया गया था।

Tags: