वडोदरा : परिवार वालों के खिलाफ जाकर प्रेमी से शादी करने वाली महिला का पति दो बच्चे होने के बाद छोड़कर किसी और के साथ भागा

वडोदरा : परिवार वालों के खिलाफ जाकर प्रेमी से शादी करने वाली महिला का पति दो बच्चे होने के बाद छोड़कर किसी और के साथ भागा

बेसहारा महिला एक महीने से यहाँ-वहां घूम रही थी, महिला हेल्पलाइन से की मदद

वडोदरा जिले के सावली में एक महिला को सुबह से रात तक छोटे बच्चों के साथ असहाय स्थिति में बैठा देखकर एक व्यथित व्यक्ति ने मदद की भावना से 181 महिला हेल्पलाइन पर कॉल कर मदद की गुहार लगाई। फोन पर महिला की सूचना मिलते ही अभयम की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और महिला को सांत्वना दी और बच्चे समेत लाचार महिला को सुरक्षित आश्रय दिया।

परिवार वाले के खिलाफ जा कर की थी शादी, अब पति छोड़कर भागा


आपको बता दें कि इसके बाद 181 महिला हेल्पलाइन ने महिला से पूछताछ की तो जो जानकारी मिली उस जानकारी के मुताबिक ये बेसहारा महिला मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। इस महिला की मुलाकात एक युवक से हुई और उसे उससे प्यार हो गया। इस रिश्ते से महिला के घर वाले सहमत नहीं थे इसीलिए महिला ने घर वालों की मर्ज़ी के खिलाफ शादी की और उसके साथ गुजरात आ गई। कुछ साल साथ रहने के बाद जब उनके दो बच्चे पैदा हो गए तो उसके बाद, उसका पति अपनी पत्नी और बच्चों को अकेला छोड़कर दूसरी महिला के साथ भाग गया। इसके बाद महिला अपने बच्चों के साथ असमंजस में थीं कि अब कहां जाएं और पिछले एक महीने से भटकती जिंदगी जी रही थी।

181 महिला हेल्पलाइन ने दिया सहारा


बता दें कि अभयम की टीम ने महिला से उसके माता-पिता के साथ लौटने में मदद करने के लिए कहा। लेकिन महिला ने यह कहकर मना कर दिया कि उसने परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी की है और अब वो उसे नहीं स्वीकारेंगे। इसके बाद 181 महिला हेल्पलाइन ने बच्चों सहित महिला को ओएससी में सुरक्षित आश्रय दिया।