
हाईवे पर सूरत के कपल को लूटने वाले दो लूटेरों में एक धराया
By Loktej
On
पुलिस ने खंगाले 150 किलोमीटर के CCTV फुटेज
वडोदरा की लोकल क्राइम ब्रांच(LCB) ने हाईवे पर सूरत के दंपत्ति को लूटने वाले में से एक को पकड़ने में सफलता हांसील की है। दोनों ने मिलकर हाईवे-48 से सूरत के एक कपल को लूटकर उनके पास से 6 लाख की चोरी की थी। LCB ने श्रवण ओड़ नाम के चोर को अहमदाबाद के ढोलका तालुका से पकड़ लिया था। जबकि उसका भाई अशोक अभी भी फरार है। पुलिस ने बताया की दोनों आने जाने वालों को एयर गन और चाकू से डराकर उनसे लूट करते थे।
मार्च की 17 तारीख को रांदेर के संदीप मेहता अपनी पत्नी धर्मिष्ठा के साथ हाईवे से जा रहे थे। तभी उन्होंने कुछ देर के लिए गाड़ी रोक दी। जब उन्होंने गाड़ी रोकी, तभी श्रवण और अशोक वहाँ आए और उन्हें चाकू की नोंक पर रखकर उनसे 7500 कैश और उनके गहने चुरा लिए थे। इसके बाद दोनों पुलिस के पास पहुंचे थे। जहां उन्होंने पुलिस को दोनों के बारे में जानकारी दी थी। पुलिस ने दोनों के स्केच को आसपास के होटलों और हाईवे के टोलनाकों पर भेज दिया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया की उनकी टीम ने लगभग 150 किलोमीटर के इलाके में आए सभी CCTV फुटेज की जांच की, जिसके आधार पर हमें दोनों चोरों को ढूंढ निकाला था। वह अलग अलग लोगों से पूछताछ कर रहे है, ताकि वह अधिक से अधिक जानकारी पता कर सके। पुलिस ने यह भी बताया की लगभग 7 महीने पहले भी इन दोनों के पुलिस ने इसी तरह के एक केस में पकड़ा था।
Tags: Vadodara