
राजकोट : पूर्व पति के अत्याचार से परेशान पत्नी ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद
By Loktej
On
तलाक के बाद भी पत्नी को प्रताड़ित करता है पति
इन दिनों घरेलू हिंसा, शारीरिक और मानसिक अत्याचार, पारिवारिक झगड़े, अनाचार और तलाक के बाद के विवाद बहुत आम हैं। एक बार फिर फिर राजकोट में एक युवती पर अत्याचार का मामला सामने आया है। अपने पूर्व पति के उत्पीड़न से हैरान एक युवती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर दिया है, जिसमें युवती ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की ने वीडियो में बताया कि तलाक के बाद भी उसके पूर्व पति ने उसे बदनाम करने की धमकी दी और वीडियो में लड़की ने इस तरह के आरोप लगाए हैं।
जानकारी के अनुसार लड़की का उसके पूर्व पति की प्रताड़ना से बचना मुश्किल हो गया है और इसीलिए पीड़िता ने अपनी जान बचाने के लिए इस जरिए मदद मांगी है। लड़की ने अपने 4 साल के बेटे के साथ सोशल मीडिया पर मदद मांगी है। दृश्यों में देखा जा सकता है कि युवती रो रही है और मदद मांग रही है। उसने कहा कि उसे पूर्व पति की यातना से बचाओ वरना वो आत्महत्या कर लेगी। दरअसल राजकोट की इस महिला ने अपने पति को तलाक दे दिया था। तलाक का कारण ये था कि पति महिला के चरित्र पर शक में उसकी पिटाई कर रहा था। युवती का आरोप है कि तलाक के बाद भी उसका पूर्व पति उसे परेशान कर रहा है। फिलहाल युवती सोशल मीडिया पर मदद मांग रही है।