राजकोट : शेरनी के पिंजरे में घूस गया जहरीला कोब्रा, जानें फिर क्या हुआ

राजकोट : शेरनी के पिंजरे में घूस गया जहरीला कोब्रा, जानें फिर क्या हुआ

कोब्रा दंश से कोमा में पहुंची ऋत्वि शेरनी, आने वाले 24 घंटे बहुत कठिन

राजकोट महानगर पालिका द्वारा संचालित प्रद्युमन पार्क चिड़ियाघर में एक शेरनी के पिंजड़े में एक कोबरा घुस गया और उस कोबरा ने शेरनी को डश लिखा। कोबरा के डश लेने से शेरनी पहले बेहोश हो गई और अब की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। हालांकि शेरनी का इलाज किया जा रहा हैं।
आपको बता दें की वर्तमान में लॉकडाउन के कारण राजकोट का चिड़ियाघर आम लोगों के लिए बंद है। ऐसे में चिड़ियाघर में चहल-पहल बहुत कम है। साथ ही गर्मी का मौसम शुरू होने के कारण चिड़ियाघर के सरीसृप जानवर अपने बिलों से निकलकर यहां वहां घूमते में दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में दुनिया का सबसे जहरीला कोबरा सांप एक 6 साल की शेरनी ऋत्वि के पिंजरे में चला गया। साँप को देखकर ऋत्वि ने बचने की कोशिश की मगर गलती से उसका पैर कोबरा के ऊपर पड़ गया। इसके बाद को कोबरा ने उसे डस लिया। कोबरा के डसने के बाद से ऋत्वि बेहोश हो गई।
(Photo Credit : Pixabay.com)आपको बता दें कि इस घटना की जानकारी मिलते ही सनी को चिड़ियाघर में बने अस्पताल ले जाकर कोबरा के जहर का एंटीडोट देकर इलाज करना शुरू किया गया। इस शेरनी का इलाज कर रहे हैं डॉक्टर हिरपारा ने बताया बताया की कल रात से ऋत्वि पूरी तरीके से स्वस्थ थी। सुबह बेहोश हालत में मिली ऋत्वि की जांच करने पर उसके शरीर में सर्पदंश के निशान दिखाई दिए। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और आने वाले 24 घंटे बहुत कठिन रहने वाले हैं। वर्तमान समय में ऋत्वि कोमा में है।
Tags: Rajkot Zoo