अहमदाबाद : गुजरात में मतदान के दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड? मौसम विशेषज्ञ ने की भविष्यवाणी

अहमदाबाद :  गुजरात में मतदान के दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड? मौसम विशेषज्ञ ने की भविष्यवाणी

15 नवंबर से 20 नवंबर के बीच तापमान में अचानक गिरावट आएगी और अच्छी ठंड शुरू हो जाएगी

 राज्य में दोहरा मौसम चल रहा है और लोग ठंड के मौसम के आने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन राज्य में पूर्वी हवाएं चल रही हैं। जिससे न्यूनतम तापमान कम व अधिकतम तापमान अधिक रहेगा। अहले सुबह गुलाबी ठंड और दोपहर गर्म महसूस होती है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में भी कोई बदलाव नहीं होगा।
मौसम विशेषज्ञ परेश गोस्वामी ने न्यूज18 गुजराती को बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ नवंबर के महीने में शुरू होता है। ये शुरू हो गया। 15 नवंबर से 20 नवंबर के बीच तापमान में अचानक गिरावट आएगी और अच्छी ठंड शुरू हो जाएगी। कड़ाके की ठंड 30 नवंबर तक जारी रहेगी। अब गुलाबी ठंड शुरू हो गई है जो सुबह-शाम महसूस की जा रही है। दोपहर का तापमान 32 से 36 डिग्री के बीच रहता है। रात का तापमान 15 से 18 डिग्री है। हालांकि दिसंबर के पहले सप्ताह में कड़ाके की ठंड महसूस होगी। दिसंबर से 10 जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

दिसंबर से कड़ाके की ठंड शुरू होगी


हाल में सर्दी शुरू हो गई है। लेकिन राज्य में चुनाव को लेकर माहौल गरमा गया है। गुजरात में दो चरणों में मतदान होने जा रहा है। राज्य में एक और पांच दिसंबर को मतदान होना है। मौसम विशेषज्ञ परेश गोस्वामी का अनुमान है कि दिसंबर से कड़ाके की ठंड शुरू होगी। 1 और 5 दिसंबर को भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी। अहमदाबाद न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री, अमरेली न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री, वडोदरा न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री, भावनगर न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री, भुज न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री,  गांधीनगर न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री, पाटन का न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री राजकोट न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री बताए गए हैं।
Tags: 0