अहमदाबाद : कुत्तों की जुएं मारने वाली दवा खाकर बुजुर्ग महिला ने खुदकुशी कर ली; सात लोगों पर यह आरोप लगाया था

अहमदाबाद : कुत्तों की जुएं मारने वाली दवा खाकर बुजुर्ग महिला ने खुदकुशी कर ली; सात लोगों पर यह आरोप लगाया था

अहमदाबाद के नारोल में एक महिला के आत्महत्या कर लिए होने के मामले ने काफी हलचल मचाई है। महिला कि आत्महत्या के बाद उसकी बहू द्वारा सात लोगों के खिलाफ महिला को परेशान करने और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था। सभी सात लोग महिला को गौमांस और हत्या का केस वापिस ले लेने के लिए डराते धमकाते थे। जिसके चलते परेशान होकर महिला ने आत्महत्या कर ली थी। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, नारोल में रहने वाली रूबीना पठान जो की अपने परिवार के साथ रहती है, उसने पुलिस में अपनी सास की मृत्यु के बाद सात लोगों को उसका जिम्मेदार बताते हुये उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया था। युवती की सास रुकसाना बानू ने 29 मार्च को जूएं मारने की दवा खा ली थी। जिसके चलते उनकी तबीयत बिगड़ी और इसके चलते उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इस बारे में शिकायत लिखवाते हुये महिला की बहू ने शिकायत लिखवाई कि कुछ ही समय पहले उनके परिवार कि कुछ लोगों के साथ बहस हो गई थी, जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। 
पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया था। जिसके बाद जमानत पर उन्हें मुक्त किया गया था। हालांकि एक बार फिर से कुछ शख्सों द्वारा उनके साथ बहस कर उन्हें गौमांस और हत्या का केस दर्ज करने के लिए कहा था। यहीं नहीं केस वापिस ना लेने पर बुजुर्ग महिला के पुत्र को मार डालने की धमकी दी जाती थी। 
सभी बातों से परेशान होकर रुकसाना बानू ने कुत्ते के जुएं मारने की दवा पीकर आत्महत्या कर ली थी। पूरे मामले में पुलिस ने सद्दाम हुसाइन, याक़ूब, जुबेर, सकिलबाणु, जिन्नत बानू, रिहाना बानू और वकार के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में लेने की कार्यवाही शुरू की है।