अहमदाबाद : बाइक सवारों ने महिला पर एसिड फेंका और फरार हो गए

अहमदाबाद : बाइक सवारों ने महिला पर एसिड फेंका और फरार हो गए

अहमदाबाद से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। स्थानीय घाटलोदिया इलाके में एक महिला पर एसिड फेंका गया है। जानकारी के अनुसार अहमदाबाद के पॉश इलाके माने जाने वाले घाटलोडिया क्षेत्र में टेलीफोन एक्सचेंज के पास सड़क से गुजर रही एक महिला पर बाइक सवारों ने एसिड फेंक दिया। घटना के बाद बाइक सवार मौका ए वारदात से रफूचक्कर हो गए। 
इस घटना के बाद महिला चिल्लाने लगी। घटनास्थल पर लोग इकट्ठा हो गए। महिला को चेहरे पर गंभीर चोट पहुंची है। उसे तत्काल सोला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हमला किसने और क्यों किया इसके बारे में अभी सूचना नहीं मिल पाई है। इस संदर्भ में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।