अहमदाबाद : पत्नी ने गर्भ गिराने से मना किया तो गुस्साए पति ने हॉकी दे मारी

अहमदाबाद : पत्नी ने गर्भ गिराने से मना किया तो गुस्साए पति ने हॉकी दे मारी

अहमदाबाद के सैटेलाइट में रहने वाली एक महिला ने शुक्रवार को पश्चिम महिला थाने में मानेकबाग हॉल के पीछे संयोग सोसायटी में रहने वाले अपने पति और सास-ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि गर्भ गिराने से मना करने पर उसके पति ने हॉकी स्टिक से पीटा। इसके अलावा भी कई बार पति ने उसकी पिटाई की थी, जिसमें सास-ससुर ने भी अपने बेटे का पक्ष लिया। इसके अलावा दहेज के नाम पर भी उसके सास और ससुर उसे प्रताड़ित करते थे।
अपने माता-पिता और ढाई साल के बेटे के साथ सैटेलाइट इलाके के श्यामल रो हाउस में रहने वाली भूमिबहेन ने अपनी सास और पति के खिलाफ शिकायत में दहेज और पिटाई करने के आरोप लगाए थे। भूमि ने बताया कि एक बार पहले भी वह ससुराल से वापिस आ गई थी, हालांकि एक बार समझौता हो जाने के बाद वह वापिस ससुराल आ गई थी।
हालांकि फिर एक बार पिछली 20 जुलाई को पति विदित ने भूमिबहन की पिटाई की थी। जिसके चलते उनको इलाज के लिए अस्पताल जाना पड़ा। जब वे ससुराल लौटी तो पति व सास-ससुर ने उन्हें घर में भी नहीं आने दिया। शिकायत में कहा गया है कि अक्सर बीमार रहने वाले भूमि के बेटे की उसके सास और पति को खबर लेने भी नही आते थे।
Tags: Ahmedabad