अहमदाबाद : प्रेमांध पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, नींद की गोली देने के बाद तकिये से दबाया मुंह

अहमदाबाद : प्रेमांध पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, नींद की गोली देने के बाद तकिये से दबाया मुंह

तीन साल से चल रहे अफेयर की पति को पाँच महीने चल गई थी खबर, एक दूसरे के साथ नहीं रह सकने वाले आरोपियों ने मित्र के माध्यम से मँगवाई थी नींद की गोलियां

राज्य में आए दिन अवैध संबंधों की कई खबरें सामने आती रहती है। शादी के बाद बने हुये अवैध संबंधों के कारण पति-पत्नी द्वारा अपने पार्टनर की ह्त्या के कई मामले भी सामने आई है। ऐसा ही एक और मामला अहमदाबाद के रामोल इलाके से सामने आई है। जहां अवैध संबंध रखने वाली पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी थी। यही नहीं हत्या करने के बाद दोनों ने पति की मौत को प्राकृतिक बताकर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया था। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, आरोपी दीप्ति और उसी सोसाइटी में रहने वाले आरोपी सौरभ सुथार के बीच अनैतिक संबंध थे। इस संबंध की जानकारी 5 महीने पहले ही दीप्ति के पति बिपिन को हो गई। इसलिए दोनों ने उनको जान से मारने का प्लान बनाया। दोनों आरोपियों ने मिलकर बिपिन को नींद की गोलियां दे दी और उसके बाद तकिये से उनका मुंह दबाकर उनकी जान ले ली। 
पुलिस की जांच में सामने आया की दीप्ति और सौरभ पिछले तीन सालों से एक दूसरे से प्यार करते थे। हालांकि 5 महीने पहले बिपिन को उनके संबंधों के बारे में पता चल गया। इसके चलते अब दोनों मिल नहीं पा रहे थे। दीप्ति और सौरभ दोनों एक दूसरे के बिना रह भी नहीं सकते थे, इसके चलते दोनों ने बिपिन की हत्या का प्लान बनाया।
जांच में सामने आया की आरोपी सौरभ के एक दोस्त की बीवी नर्स के तौर पर काम करती थी। जिसके पास से उन्होंने नींद की गोलियां मँगवाई थी। इसके बाद उन्होंने बिपिन भाई को दूध में पिलाकर नींद की चार गोलियां दे दी थी, जिसके चलते बिपिनभाई की मौत हुई थी। पर दोनों ने उनकी मौत को प्राकृतिक बताकर उनका जल्द से जल्द अंतिम संस्कार भी कर दिया था। 

Tags: Ahmedabad