अहमदाबाद : एकटिवा सिखाने के बहाने मित्र ने किया महिला मित्र की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

अहमदाबाद : एकटिवा सिखाने के बहाने मित्र ने किया महिला मित्र की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

एक ही दिन में आई गुजरात में से दुष्कर्म की दो घटनाएँ

पिछले कई समय से राज्य में दुष्कर्म कि घटनाओं में काफी इजाफा देखने मिल रहे है। ऐसे में एक ही दिन दुष्कर्म की दो और घटना सामने आई है। जिसमें अहमदाबाद से सामने आई घटना में एकटिवा सिखाने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया था। जबकि दूसरे मामले में प्यार के जाल में फंसा कर युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। 
अहमदाबाद के नारोल इलाके में पति से अलग रहने वाली महिला के घर आने वाला एक युवक उसकी 14 साल की बेटी को एकटिवा सिखाने के बहाने ले गया था। एकटिवा सिखाने के बहाने ले गए युवक ने 14 साल की नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया था। पुलिस ने इस मामले में युवक को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू की है। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, केतन पटेल नाम का शख्स महिला के घर से उसकी बेटी को एकटिवा सिखाने के बहाने घर से ले गया था। इसके बाद शाम को सात बजे वह उसे घर पर भी रख गया था। हालांकि केतन के जाने के बाद ही युवती ज़ोर-ज़ोर से रोने लगी थी। जब माता ने उससे रोने का कारण पूछा तो उसने सारी हकीकत बताई। लड़की ने कहा कि केतन उसे एक गाँव के एक मकान में लेकर गया था और वहाँ उसके साथ दुष्कर्म किया था। यही नहीं उसने ये बात बताने से मना भी किया था।
पुत्री की बात को सुनकर महिला ने आरोपी केतन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कारवाई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्यवाही कर उसे हिरासत में लिया था और आगे की कार्यवाही शुरू की थी।
Tags: Ahmedabad