अहमदाबाद : जीजा-साली की लड़ाई पहुंची पुलिस स्टेशन, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

जीजा पर मैसेज भेजकर परेशान करने और साली पर मारपीट- धमकी देने का मामला दर्ज

राज्य के अहमदाबाद शहर के वासना इलाके में एक जीजा और साली (पत्नी की बहन) के बीच की नोकझोंक थाने तक पहुंच गई थी। जानकारी के अनुसार ये विवाद तब शुरू हुआ जब जीजाजी ने अपनी साली को व्हाट्सएप पर मैसेज कर रहे थे। वासना पुलिस ने साली और जीजाजी दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।  वासना थाने में चांदनी की बहन ने चांदनी दवे नाम की महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। घटना कुछ इस तरह थी चांदनी दवे ने अपने जीजाजी अंकित पटेल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए अर्जी दाखिल की थी।  इस मामले उसके जीजा ने थाने में निवेदन दर्ज कराया था।
जब यह सिलसिला चल ही रहा था इस बीच चांदनी दवे जो एक अलग राजनीतिक दल में होने के साथ-साथ समाज की सेवा करने का दावा करती हैं। वह अपने जीजाजी और बहन जाह्नवी के साथ हाथापाई करते हुए धमकी दी थी।  चांदनी ने आरोप लगाया कि उसका जीजा उसे व्हाट्सएप पर मैसेज कर परेशान कर रहा है। नतीजतन पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस जांच में सामने आया है कि पलड़ी क्षेत्र के पंकज सोसायटी निवासी जाह्नवीबेन अंकितभाई पटेल वहां डॉक्टर के सहायक के पद पर कार्यरत है। उसका पति थोक सब्जी का कारोबार करता है।  उसके पति अंकितभाई को वासना थाने से फोन आया कि चांदनी दवे नाम की महिला ने उसके खिलाफ अर्जी दी है और उसे इसका जवाब लिखने के लिए थाने आना पड़ेगा।  जिसके कारण अंकितभाई बयान दर्ज कराने थाने गए। जब अंकित अपना बयान दर्ज करा रहे थे तभी चांदनी दवे वहां आई और अपनी जीजाजी और बहन के साथ हाथापाई की और बहन को दो थप्पड़ भी लगाया।
हालांकि, महिला पुलिस की दखलंदाजी की और मारपीट को रोक दिया। चांदनी पर धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही अंकित पटेल को भी छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
गौरतलब है कि चांदनी दवे पहले अपने पति जयमिन दवे के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थीं पर इसे छोड़कर किसी अन्य राजनीतिक दल में कार्यकर्ता होने का दावा करने के बाद पुलिस ने अब मामला दर्ज कर लड़की को कानून का पाठ पढ़ाया है।